फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian users will now be able to make payments on foreign e-commerce sites using UPI, PayPal World launched

UPI: भारतीय यूजर्स अब यूपीआई का इस्तेमाल कर विदेशी ई-कॉमर्स साइट्स पर भी कर सकेंगे भुगतान, पेपाल वर्ल्ड लॉन्च

Wed, 23 Jul 2025 01:57 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 23 Jul 2025 01:57 PM IST
सार

भारतीय उपोयगकर्ता अब अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन स्टोर पर भुगतान करने के लिए यूपीआई का इस्तेमाल कर पाएंगे। सीमा पार डिजिटल भुगतान करने के लिए आप पेपाल के माध्यम से यूपीआई का उपयोग आसानी से कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Indian users will now be able to make payments on foreign e-commerce sites using UPI, PayPal World launched
यूपीआई पेपाल वर्ल्ड में शामिल - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय उपयोगकर्ता अब पेपाल के माध्यम से यूपीआई का उपोयग करके आसानी से क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट कर सकते हैं। वैश्विक भुगतान कंपनी पेपाल ने पेपाल वर्ल्ड नामक एक नए प्लेटफॉर्म की घोषणा की है। इसका उद्देश्य दुनिया की सबसे बड़ी भुगतान प्रणालियों और डिजिटल वॉलेट्स से जोड़ना है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ADB: एडीबी ने भारत के FY2026 के वृद्धि दर अनुमान को घटाकर 6.5% किया, व्यापार व टैरिफ से जुड़ी चिंता कारण
विज्ञापन


यूपीआई से आसानी से कर सकेंगे सीमा पार भुगतान
यह प्लेटफॉर्म पेपाल और वेनमो के बीच इंटरऑपरेबिलिटी की पेशकश करके शुरुआत करेगा। इसके शुरुआती लॉन्च में यूपीआई को भी शामिल किया जाएगा। इसका मतलब है कि भारतीय उपभोक्ता अब अंतरराष्ट्रीय व्यापारियों से खरीदारी कर सकते हैं। वे यूपीआई विकल्प का उपयोग करके आसानी से भुगतान कर सकते हैं, जिससे वे पहले से परिचित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उदाहरण के लिए, अमेरिका के किसी ऑनलाइन स्टोर पर कपड़े खरीदने के लिए ब्राउज करने वाले भारतीय उपभोक्ता अब चेकआउट के समय PayPal विकल्प पर क्लिक करने के बाद एक यूपाई का  विकल्प दिखाई देगा। इससे वे अपने यूपीआई खाते का उपयोग करके लेनदेन पूरा कर सकेंगे। 


एनपीसीआई ने किया इस एकीकरण का स्वागत
एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ रितेश शुक्ला ने इसका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पेपाल वर्ल्ड के प्लेटफॉर्म पर यूपीआई का एकीकरण के वैश्विक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह सीमा पार भुगतान को और अधिक सहज, सुरक्षित और समावेशी बनाने के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है। यह सहयोग विदेशों में भुगतान करने वाले भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए सुविधा बढ़ाएगा और वैश्विक व्यवसायों को यूपीआई उपयोगकर्ताओं के बढ़ते आधार का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगा ।

दो अरब उपोयगर्ताओं को मिलेगा लाभ 
कंपनी ने बताया कि इस सहयोग में दुनिया भर के लगभग दो अरब उपोयगर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले वैश्विक साझेदार शामिल हैं। इनमें मर्काडो पेगो, एनपीसीआई इंटरनेशल पेमेंट्स लिमिटेड, पेपाल,  टेनपे ग्लोबल और वेनमो शामिल हैं। यह कदम वैश्विक डिजिटल भुगतान के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed