फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Parliamentary panel to seek finance ministry explanation for rejecting proposal to raise pension under EPFO

EPFO: ईपीएफओ धारकों की पेंशन बढ़ाने के प्रस्ताव को मंत्रालय ने किया खारिज, संसदीय समिति ने मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 03 Nov 2022 05:46 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 03 Nov 2022 05:46 PM IST
सार

अधिकारियों ने पैनल को सूचित किया कि वित्त मंत्रालय मासिक पेंशन में किसी भी वृद्धि के श्रम मंत्रालय के प्रस्ताव पर सहमत नहीं था।

विज्ञापन
Parliamentary panel to seek finance ministry  explanation for rejecting proposal to raise pension under EPFO
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

ईपीएफओ अंशधारकों की पेंशन बढ़ाने के प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय ने खारिज कर दिया। इसको लेकर एक संसदीय समिति ईपीएफओ अंशधारकों की पेंशन मौजूदा 1,000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाने के श्रम मंत्रालय के प्रस्ताव को ठुकराने के लिए वित्त मंत्रालय से स्पष्टीकरण मांगेगी।

विज्ञापन


श्रम मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित वृद्धि की मात्रा का पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने पैनल को सूचित किया कि वित्त मंत्रालय मासिक पेंशन में किसी भी वृद्धि के श्रम मंत्रालय के प्रस्ताव पर सहमत नहीं था। वहीं अब पैनल ने अब इस कदम के पीछे स्पष्टीकरण मांगने के लिए वित्त मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों को बुलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


श्रम मंत्रालय और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के शीर्ष अधिकारियों ने गुरुवार को बीजद सांसद भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता में श्रम संबंधी संसदीय स्थायी समिति को ईपीएफ पेंशन योजना के संचालन और इसके कोष के प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रम मंत्रालय ने कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस), 1995 के पूर्ण मूल्यांकन और समीक्षा के लिए एक उच्च अधिकार प्राप्त निगरानी समिति का गठन किया है। समिति ने अपनी रिपोर्ट में सिफारिश की थी कि सदस्य/विधवा/विधुर पेंशनभोगी को देय न्यूनतम मासिक पेंशन को कम से कम 2,000 रुपये तक बढ़ाया जा सकता है, बशर्ते इसके लिए वार्षिक बजटीय प्रावधान किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed