{"_id":"64cc67b25904c8b688050284","slug":"parliament-of-world-s-religions-invites-jain-acharya-lokesh-muni-as-speaker-at-opening-ceremony-in-chicago-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व धर्म संसद: जैन आचार्य लोकेश मुनि वक्ता के रूप में आमंत्रित, शिकागो में 14 अगस्त को है उद्घाटन समारोह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विश्व धर्म संसद: जैन आचार्य लोकेश मुनि वक्ता के रूप में आमंत्रित, शिकागो में 14 अगस्त को है उद्घाटन समारोह
Fri, 04 Aug 2023 08:23 AM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 04 Aug 2023 08:23 AM IST
सार
Parliament of World's Religions: अहिंसा विश्व भारती और विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश मुनि ने एक बयान में कहा कि उन्हें विश्व धर्म संसद से एक ईमेल मिला है, जिसमें उन्हें उद्घाटन समारोह में वक्ता के साथ-साथ प्लेनरी हॉल में आयोजित होने वाले अंतरधार्मिक सत्र में वक्ता बनने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
आचार्य लोकेश मुनि
- फोटो : Social Media
विस्तार
विश्व धर्म संसद ने 14 अगस्त को अपने उद्घाटन समारोह में प्रमुख जैन नेता आचार्य लोकेश मुनि को वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया है। शिकागो में 14 अगस्त से शुरू हो रहे पांच दिवसीय कार्यक्रम में 80 देशों के करीब 10,000 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इसे दुनिया भर के धार्मिक नेताओं की सबसे बड़ी सभा कहा जाता है।
विज्ञापन
अहिंसा विश्व भारती और विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश मुनि ने एक बयान में कहा कि उन्हें विश्व धर्म संसद से एक ईमेल मिला है, जिसमें उन्हें उद्घाटन समारोह में वक्ता के साथ-साथ प्लेनरी हॉल में आयोजित होने वाले अंतरधार्मिक सत्र में वक्ता बनने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा वह दो और सत्रों में जलवायु परिवर्तन और विश्व शांति के विषय को भी संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि स्वामी विवेकानंद ने 1893 में विश्व धर्म संसद में भाग लेकर आध्यात्मिक जगत पर एक खास छाप छोड़ी थी। उस समय भी जैन धर्म की ओर से वीरचंद राघवजी गांधी ने भाग लिया था।
विज्ञापन
शिकागो में पांच दिवसीय कार्यक्रम में कई अन्य भारतीय धार्मिक नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इनमें विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी की अखिल भारतीय उपाध्यक्ष निवेदिता रघुनाथ भिड़े प्रमुख हैं। 15 पुस्तकों के लेखक भिड़े को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 2017 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।