फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   parliament committee said not a grand airport it is important to make air travel affordable

Parliament : भव्य एयरपोर्ट नहीं, विमान का सफर किफायती बनाना जरूरी, संसदीय समिति ने ढांचागत विकास पर दिया जोर

Mon, 07 Aug 2023 04:55 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 07 Aug 2023 04:55 AM IST
सार

संसद की एक समिति ने सरकार से कहा है कि एयरपोर्ट भव्य बनाने से ज्यादा जरूरी है कि उसके ढांचागत विकास पर जोर दिया जाए।

विज्ञापन
parliament committee said not a grand airport it is important to make air travel affordable
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसद की एक समिति ने सरकार से कहा है कि एयरपोर्ट भव्य बनाने से ज्यादा जरूरी है कि उसके ढांचागत विकास पर जोर दिया जाए। आमतौर पर लोग एयरपोर्ट का इस्तेमाल चेक-इन और चेक-आउट के लिए ही करते हैं, इसलिए यहां आना-जाना सुविधाजनक और हवाई सफर किफायती होना चाहिए। एयरपोर्ट पर गोल्ड प्लेटिंग के खिलाफ मतदान करते हुए समिति ने यह भी कहा कि इस तरह की कोशिशें बेवजह लागत बढ़ाती हैं। 

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार की अध्यक्षता वाली समिति ने इस क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण हितधारक आम यात्री ही होतें हैं और आने वाले समय में अर्थव्यवस्था के विकास के साथ उनकी हवाई यात्रा करने की आकांक्षाएं और जरूरतें बढ़ेंगी। समिति ने अपनी सिफारिश में कहा कि यात्री सुविधाओं के लिए वसूला जाने वाला शुल्क एशिया प्रशांत क्षेत्र के अन्य हवाई अड्डों की तुलना में किफायती और प्रतिस्पर्धी होना चाहिए। वैसे भी भारत एक विकासशील देश हैं और लोग शुल्क के प्रति काफी सचेत भी रहते हैं। 
विज्ञापन


समिति के मुताबिक, यात्री सेवाओं के तुलना में किसी भी अन्य चीज को जरूरत से ज्यादा महत्व नहीं दिया जा सकता है। हालांकि, यह सच्चाई है कि एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता बेहद मायने रखती है क्योंकि यह देश की अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा और विदेशी धन के प्रवाह में सीधे योगदान देता है। लेकिन निजी ऑपरेटर को एयरपोर्ट पर गोल्ड प्लेटिंग यानी महंगी सुविधाएं देने वाली अवधारणा से बचा जाना चाहिए। क्योंकि इससे सिर्फ परियोजना लागत ही बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाएं
समिति ने कहा कि भारत संसाधन की कमी वाला देश है। ऐसे में सरकार को विश्व स्तरीय मानक विकसित करने चाहिए, लेकिन साथ ही सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी लागत बहुत ज्यादा न बढ़े। समिति के मुताबिक, देश में एयरपोर्ट के विकास के लिए सार्वजनिक धन की कमी हो रही है। जबकि विश्व स्तरीय बुनियादी सुविधाओं के निर्माण के लिए काफी ज्यादा धनराशि की जरूरत है। इसलिए इस क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाई जानी चाहिए ताकि संसाधनों में बड़े अंतर को पाटा जा सके और एयरपोर्ट प्रबंधन को और दक्ष बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed