फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   panel to consider allowing private companies like Reliance to sell subsidised LPG

आम जनता को सौगात, रिलायंस जैसी निजी कंपनियां सस्ते में बेच सकती हैं रसोई गैस सिलेंडर

Tue, 11 Jun 2019 11:54 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 11 Jun 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
panel to consider allowing private companies like Reliance to sell subsidised LPG

आज भारत के अधिकतर घरों में रसोई गैस पर खाना बनता है। एलपीजी सिलेंडर पर सरकार सब्सिडी भी देती है। आम जनता को सस्ते में एलपीजी मुहैया कराने के लिए सरकार ने एक कदम उठाया है। इसके तहत सरकार ने एक पैनल का गठन किया है, जो इसपर विचार करेगा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी निजी कंपनियों को सस्ते में रसोई गैस बेचने की अनुमति दी जाए या नहीं। 

विज्ञापन

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सरकार से किया था अनुरोध

इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज जामनगर में विश्व की सबसे बड़ी रिफाइनरी चलाती है और सरकार से अनुरोध कर चुकी है कि उन्हें आम लोगों को सब्सिडी पर गैस सिलेंडर बेचने की अनुमति दी जाए। 

विज्ञापन

सरकारी कंपनियां देती हैं सब्सिडी

दरअसल सरकारी कंपनियां ग्राहकों को गैस सिलेंडर मार्केट प्राइस पर ही बेचती है, लेकिन ग्राहकों के बैंक खाते में सब्सिडी का पैसा वापस आ जाता है, जिससे सिलेंडर का दाम कम हो जाता है। लेकिन निजी कंपनियों को इसकी अनुमति नहीं है। निजी कंपनियां मार्केट प्राइस पर ही गैस सिलेंडर बेचती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई तक देनी होगी रिपोर्ट

सरकार द्वारा गठित किए गए पैनल में पांच सदस्य हैं, जिनमें पूर्व पेट्रोलियम सचिव किरत पारेख और इंडियन ऑयल के पूर्व चेयरमैन एमए पठान भी शामिल हैं। इस पैनल को जुलाई के अंत तक अपनी रिपोर्ट देनी है। 


रिलायंस इंडस्ट्रीज कई राज्यों में करोड़ों रसोई गैस ग्राहकों को एलपीजी बेचती है। हालांकि देश के कुल एलपीजी ग्राहकों की संख्या से यह काफी कम है। भारत विश्व का दूसरा सबसे ज्यादा एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाला देश है। साल 2018-19 में भारत में 24.9 मिलियन मेट्रिक टन एलपीजी की खपत हुई थी, जिसमें से करीब आधी दूसरे देशों से आयात की गई थी। 

मौजूदा समय में यह हैं सिलेंडर का दाम

फिलहाल दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 737.50 रुपये में मिल रहा है, मुंबई में 709.50 रुपये, कोलकाता में 763.50 रुपये और चेन्नई में सिलेंडक का दाम 753 रुपये है। 



वहीं सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में इस महीने 1.23 रुपये की वृद्धि की गई थी। सब्सिडी वाला सिलेंडर दिल्ली में 497.37 रुपये, कोलकाता में 500.52 रुपये, मुंबई में 495.09 रुपये और चेन्नई में 485.25 रुपये में मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed