फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Pallonji Mistry Died: Padma Bhushan Industrialist Pallonji Mistry passes away at the age of 93

Pallonji Mistry Died : पद्मभूषण पालोनजी मिस्त्री का 93 वर्ष की उम्र में निधन, इतने देशों में फैला है कारोबार 

Tue, 28 Jun 2022 11:52 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 28 Jun 2022 11:52 AM IST
सार

पालोनजी मिस्त्री का जन्म एक पारसी परिवार में हुआ था। उन्होंने 2003 में आइरिश नागरिकता भी ली थी। साल 2016 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। उनके बेटे सायरस मिस्त्री साल 2012 से 2016 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रह चुके हैं।

विज्ञापन
Pallonji Mistry Died: Padma Bhushan Industrialist Pallonji Mistry passes away at the age of 93
पालोनजी मिस्त्री - फोटो : Social Media

विस्तार

शापूरजी पालोनजी ग्रुप के चेयरमैन पद्मभूषण पालोनजी मिस्त्री का मुंबई में 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। पोलनजी के टाटा संस के चेयरमैन रह चुके साइरस मिस्त्री के पिता थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 93 साल की उम्र में मुंबई में उनका निधन हो गया है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि शापूरजी पालोनजी ग्रुप का कारोबार इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, वाटर एनर्जी और फाइनेंशियल सेवाओं के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस ग्रुप के पास तकरीबन 50,000 कर्मचारी हैं। कंपनी की ओर से कहा जाता है कि यह ग्रुप दुनिया के 50 देशों में कारोबार कर रही है।
विज्ञापन


पालोनजी मिस्त्री का जन्म एक पारसी परिवार में हुआ था। उन्होंने 2003 में आईरिश नागरिकता भी ली थी। साल 2016 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। वे अपने पीछे पत्नी पास्टी पेरिन दुबास और चार संतान शापूर मिस्त्री, सायरस मिस्त्री (बेटे) जबकि लैला मिस्त्री व अलू मिस्त्री (बेटियां) छोड़कर गए हैं। उनके बेटे सायरस  मिस्त्री साल 2012 से 2016 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पालोनजी मिस्त्री के निधन पर प्रधाानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शोक जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 


उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री के निधन के बाद केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने काम के प्रति पालोनजी मिस्त्री की विद्वता और सौम्यता की सराहना की है।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed