फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   pakistani rupee nears 160 against dollar, milk price cross 200 rupees per litre

डॉलर के मुकाबले 160 के करीब पहुंचा पाक रुपया, 200 रुपये लीटर हुई दूध की कीमत

Sat, 15 Jun 2019 12:36 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 15 Jun 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
pakistani rupee nears 160 against dollar, milk price cross 200 rupees per litre

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की हालत दिन पर दिन खराब होती जा रही है। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 158 पर कारोबार करते हुए देखा गया। इसके साथ ही मुल्क में बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई चरम पर है। वहीं दूध की कीमत भी 200 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है । 

विज्ञापन

11 दिनों से है तेजी

डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी रुपया इस साल की शुरुआत से लगातार गिरता जा रहा है। पिछले 11 दिनों से लगातार इसमें कमजोरी देखने को मिल रही है। डॉलर में इजाफे के चलते महंगाई एक नए स्तर पर पहुंच गई है। अगर यही हाल रहा तो अमीर लोग भी रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदने से बचेंगे।

विज्ञापन


14 फरवरी के बाद से भारत द्वारा 200 फीसदी ड्यूटी लगाने के बाद से यहां पर रोजाना जरूरत की वस्तुओं की कमी हो गई है। ईद से पहले रमजान के महीने में कीमतें और चढ़ गई, जिसमें अभी भी इजाफा जारी है। ऐसे में लोगों के पास दो वक्त की रोटी भी सही से नसीब नहीं हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्याज से लेकर चीनी के दाम भी बढ़े

पाकिस्तान में प्याज के दाम 77.52 फीसदी, तरबूज 55.73 फीसदी, टमाटर 46.11 फीसदी, नींबू 43.46 फीसदी और चीनी 26.53 फीसदी महंगी हो गई है।  दूध के दाम 180 रुपये प्रति लीटर थे जो अब बढ़कर कई शहरों में 200 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। बात करें फल और मीट की तो सेब 400 रुपये किलो, संतरे 360 रुपये और केले 150 रुपये दर्जन बिक रहे हैं।  पाकिस्तान में मटन 1100 रुपये किलो तक पहुंच गया है। 

रसोई गैस से लेकर के बढ़ गया मकान का किराया

लोगों को इसके अलावा किराये के मकान और गैस पर खाना पकाना भी मुश्किल हो गया है। पिछले एक महीने में रसोई गैस के दाम 85.31 फीसदी, पेट्रोल 23.63 फीसदी, हाई स्पीड डीजल 23.86 फीसदी बढ़ गया है। बस का किराये में 51.16, बिजली 8.48 और मकान किराये में 6.15 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। 

सोने की कीमतों में भी हुआ इजाफा

पाकिस्तान में एक तोला सोना 75900 रुपये में मिल रहा है।  10 ग्राम सोने की कीमत  65072 रुपये है। पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टेटिक्स के अनुसार कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स 9 फीसदी के ऊपर बना हुआ है। मई में भी पाकिस्तान का रुपया दुनिया में सबसे बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था।



इससे लोगों की खरीदारी की क्षमता कम हो रही है। दूसरी तरफ स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने चेतावनी दी है कि यदि महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई तो देश के आर्थिक हालात बेकाबू हो जाएंगे।  एसबीपी ने ब्याज दर को बढ़ाकर 12.25 फीसदी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed