{"_id":"5d3966ae8ebc3e6ca16502c5","slug":"pakistan-origin-sajid-javid-named-uk-finance-minister-by-boris-johnson","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी बस ड्राइवर का बेटा बना ब्रिटेन का वित्त मंत्री, कुछ ऐसी है उनकी कहानी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
पाकिस्तानी बस ड्राइवर का बेटा बना ब्रिटेन का वित्त मंत्री, कुछ ऐसी है उनकी कहानी
Thu, 25 Jul 2019 01:52 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
साजिद जाविद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी कैबिनेट की पहली नियुक्ति के तहत पूर्व गृह मंत्री साजिद जाविद को वित्त मंत्री बनाया है। वह फिलिप हैमंड की जगह लेंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि साजिद जाविद हैं कौन ? जाविद के माता-पिता पाकिस्तान मूल के हैं। इतना ही नहीं, आप यह सुनकर हैरान होंगे कि पेशे से बैंकर रहे जाविद के पिता बस ड्राइवर थे।
विज्ञापन
जाविद के पिता 1960 के दशक में ब्रिटेन आकर बस गए थे। बस ड्राइवर के रूप में कुछ समय काम करने के बाद साजिद के पिता ने ब्रिस्टल में एक महिलाओं के अंत: वस्त्र बेचने वाली दुकान खोली। इसी दुकान के ऊपर दो कमरों के घर में साजिद का पूरा परिवार रहता था। संसद बनने से ठीक पहले साजिद डॉयच बैंक में प्रबंध निदेशक के पद तक पहुंचे थे।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, वह पहले वह गृह मंत्री और बिजनेस एंड कल्चर मंत्री भी रह चुके हैं। जाविद ने एक्सटर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और गृह मंत्री के पद पर पहुंचने वाले वह पहले अश्वेत, एशियाई और अल्पसंख्यक नेता थे। वह ब्रिटेन की मल्टीकल्चर राजनीति का एक उदाहरण हैं। इसी वजह से वह आज इस पद पर पहुंच पाए हैं।
विज्ञापन
सरकार में अपने पूर्व के कार्यभार को संभालते हुए जाविद ने कई बार भारत की यात्रा की है और भारतीय प्रशासन के साथ बातचीत की है। ब्रिटेन में टाटा स्टील के ऑपरेशन पर वह बारीकी से नजर बनाए रखने वाले शख्स थे।