पाकिस्तान सरकार ने रक्षा बजट में की वृद्धि, स्विस बैंक में घटा पड़ोसी मुल्क का जमा धन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की संसद ने गुरुवार को वित्त वर्ष (2019-20) के लिए 1,152 अरब रुपये के रक्षा बजट को मंजूरी दे दी है। राजस्व राज्य मंत्री हम्माद अजहर ने 2019-20 के अपने बजट भाषण में कहा कि रक्षा बजट बिना बदलाव के 1,15,25,350 लाख रुपये रहेगा। हालांकि बजट दस्तावेज यह दर्शाता है कि सरकार ने इसमें 4.5 फीसदी का मामूली इजाफा किया है।
4.5 फीसदी की हुई बढ़ोतरी
चालू वित्त वर्ष के लिए पाकिस्तान ने रक्षा क्षेत्र का मूल आवंटन 1,10,03,340 लाख रुपये रखा था, लेकिन इसे बाद में बढ़ाकर 1,13,77,110 लाख रुपये कर दिया गया था। इसके बाद इसमें 3.4 फीसदी की वृद्धि हुई थी। इस तरह पिछले आवंटन से 5,22,010 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है जो 4.5 फीसदी है।
स्विस बैंकों में 33 फीसदी घटा पाकिस्तान का जमा धन
इसके साथ ही आपको बता दें कि स्विट्जरलैंड के बैंकों में पाकिस्तानी नागरिकों और कंपनियों का पैसा 33 फीसदी गिरकर 2018 में 74.40 करोड़ स्विस फ्रैंक के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। यह पिछले चार साल में पहली बार हुआ है कि स्विट्जरलैंड के बैंकों में पाकिस्तानी लोगों का पैसा भारतीयों की तुलना में कम हुआ है। स्विट्जरलैंड के बैंकों में रखा पाकिस्तानी धन 2017 में 20 फीसदी और 2016 में छह फीसदी कम हुआ था। इससे पहले 2015 में इसमें 16 फीसदी की तेजी देखी गई थी।
स्विस बैंकों में छह फीसदी घटा भारतीयों का जमा धन
स्विट्जरलैंड के बैंकों में भारतीयों का जमा धन 2018 में करीब छह फीसदी घटकर 95.5 करोड़ स्विस फ्रैंक यानी 6,757 करोड़ रुपये रह गया है। यह दो दशक में इसका दूसरा निचला स्तर है।
विदेशी खाताधारकों के धन में कमी
ज्यूरिख स्थित स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंकिंग प्राधिकरण द्वारा जारी वार्षिक बैंकिंग आंकड़ों के अनुसार स्विस बैंकों में सभी विदेशी ग्राहकों का कुल जमा धन भी 2018 में चार फीसदी घटकर 1,400 अरब स्विस फ्रैंक यानी 99 लाख करोड़ रुपये रह गया ।