फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Over Rs 351 crore cash seized in recent search operation at liquor company of Odisha, CBDT gives information

CBDT: शराब कंपनी में हालिया तलाशी अभियान में 351 करोड़ रुपये से अधिक नकदी जब्त, सीबीडीटी ने दी ये जानकारी

Thu, 21 Dec 2023 07:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 21 Dec 2023 07:39 PM IST
सार

CBDT: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने गुरुवार को बताया कि आयकर विभाग ने हाल ही में ओडिशा की एक शराब कंपनी में तलाशी अभियान के बाद 351 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाबी नकदी और 2.80 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण जब्त किए हैं।

विज्ञापन
Over Rs 351 crore cash seized in recent search operation at liquor company of Odisha, CBDT gives information
आयकर की छापेमारी के दौरान बरामद नकद। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयकर विभाग ने हाल ही में ओडिशा की एक शराब कंपनी में तलाशी अभियान के बाद 351 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाबी नकदी और 2.80 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण जब्त किए। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बोर्ड ने किसी का नाम लिए बिना एक बयान में कहा कि समूह का व्यवसाय झारखंड के रांची स्थित एक परिवार की ओर से नियंत्रित किया जाता है और परिवार का एक सदस्य ‘‘राजनीति से जुड़ा एक व्यक्ति’’ है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने पुष्टि की है कि यह कार्रवाई कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के परिवार से जुड़े बौध डिस्टिलरी समूह के खिलाफ ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 30 से अधिक परिसरों में छह दिसंबर को शुरू किए गए तलाशी अभियान से जुड़ी थी।
विज्ञापन


सीबीडीटी ने कहा, ‘‘जब्त किये गये सबूतों के प्रारंभिक विश्लेषण से देसी शराब की बिना हिसाब की बिक्री के रिकॉर्ड, अघोषित नकदी प्राप्तियों के विवरण और बेहिसाबी नकदी के लेन-देन का पता चलता है।’’ सीबीडीटी ने बताया, ‘‘तलाशी अभियान के दौरान सामने आए तथ्यों से संकेत मिलता है कि समूह शराब कारोबार से अर्जित आय को बड़े पैमाने पर छिपाता रहा है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed