फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Over 60 initiatives taken by cooperation ministry so far; cooperatives’ future bright: Shah

गुजरात: शाह बोले- PM मोदी के नेतृत्व में सहकारी क्षेत्र का भविष्य उज्ज्वल, मंत्रालय ने शुरू कीं 60 से अधिक पहल

Sun, 09 Mar 2025 06:50 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 09 Mar 2025 06:50 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सहकारी क्षेत्र के भविष्य को उज्ज्वल बताते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तहत 60 से अधिक पहलों की शुरुआत की गई है। उन्होंने अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक की सफलता की सराहना की, जो छोटे किसानों और पशुपालकों की मदद कर रहा है।

विज्ञापन
Over 60 initiatives taken by cooperation ministry so far; cooperatives’ future bright: Shah
अमित शाह - फोटो : X/Amit Shah

विस्तार

केंद्रीय सहकारी मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारी क्षेत्र का भविष्य उज्ज्वल है और उनके मंत्रालय ने अब तक 60 से अधिक पहलों की शुरुआत की है। अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक के स्वर्णिम शताब्दी समापन महोत्सव में शाह ने कहा कि यह बैंक छोटे लोगों का बड़ा बैंक हैं, जिसने वर्षों से किसानों और पशुपालकों के जीवन में समृद्धि लाने का काम किया है।  

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सहकारी मंत्रालय ने पिछले पांच वर्षों में दो लाख प्राथमिकी सहकारी समितियों का पंजीकरण सुनिश्चित किया, जिसमें सेवा सहकारी समितियां और प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियां शामिल हैं।'
विज्ञापन


शाह ने कहा कि सहकारी समितियों को अब न केवल मेडिकल स्टोर खोलने की अनुमति दी जा रही है, बल्कि उन्हें पेट्रोल पंप और गैस वितरण सेवाओं के लिए भी कोटा दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें सब्सिडी वाले अनाज वितरण में भी प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा, सहकारी समितियां गोदाम निर्माण और जल आपूर्ति परियोजनाओं में भी भाग ले सकती हैं और जब तक सहकारी समितियां मजबूत नहीं होंगी, तब तक सहकारी बैंक भी मजबूत नहीं हो सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि देश में 260 जिला सहकारी बैंकों में से अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक (एडीसी) अकेला ऐसा बैंक है, जो भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिशानिर्देशानुसार सौ फीसदी ई-बैंकिंग सुविधा प्रदान करता है। 
 
शाह ने यह भी कहा कि जब वह पच्चीस साल पहले इस बैंक के अध्यक्ष बने थे, तो बैंकों की स्थिति पर सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन एक साल में बैंक ने लाभ अर्जित किया और डिविडेंड भी बांटा। आज यह बैंक सौ करोड़ रुपये का लाभ कमा चुका है और इसके पास शून्य एनपीए (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स) है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। इसके बाद शाह ने अहमदाबाद में 'अखंड आनंदोत्सव' के दौरान 24 पुस्तकों का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि गुजराती भाषा और साहित के प्रचार-प्रसार में यह संस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 


इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि यह संस्था सिर्फ एक प्रेस नहीं, बल्कि एक ऐसा संस्थान है, जो समाज को भाषा, साहित्य और शिक्षा के माध्यम से मार्गदर्शन दे रहा है। गृह मंत्री शाह ने जैन आचार्य श्रीमद बुद्धिसागर सूरिश्वर महाराज की 150वीं जयंती पर एक स्मारक सिक्का जारी किया। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed