फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   OpenAI begins India hiring in bid to shape regulation early Know all details

OpenAI: चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ने भारत में पहली बार शुरू की भर्ती, गवर्मेंट रिलेशंस हेड का किया चयन

Fri, 19 Apr 2024 03:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 19 Apr 2024 03:29 PM IST
सार

OpenAI: ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट के निवेश वाली कंपनी ओपनएआई ने प्रज्ञा मिश्रा को भारत में पब्लिक पॉलिसी अफेयर्स और साझेदारियों से काम के नेतृत्व करने के लिए हायर किया है।

विज्ञापन
OpenAI begins India hiring in bid to shape regulation early Know all details
चैटजीपीटी - फोटो : Social Media

विस्तार

चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई ने भारत में कर्मचारियों की हायरिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने अपने पहले कर्मचारी को काम पर रख लिया है। उन्होंने एक गवर्मेंट रिलेशंस हेड की नियुक्ति की है। माइक्रोसॉफ्ट के निवेश वाली कंपनी ओपनएआई ने प्रज्ञा मिश्रा को भारत में पब्लिक पॉलिसी अफेयर्स और साझेदारियों से काम के नेतृत्व करने के लिए हायर किया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार मामले की जानकारी रखने वाले एक शख्स ने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर बताया कि कंपनी ने प्रज्ञा मिश्रा की नियुक्ति को अंतिम रूप दे दिया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, 39 वर्षीय मिश्रा इससे पहले ट्रूकॉलर एबी और मेटा प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक) में काम कर चुकी हैं। अब वे इस महीने के अंत में ओपनएआई के साथ नई शुरुआत करेंगी। भारत में हायरिंग की खबरों पर चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई और उसके प्रतिनिधियों की ओर से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। प्रज्ञा मिश्रा ने भी इस बारे में लिंक्डइन पर भेजे गए एक संदेश का फिलहाल जवाब नहीं दिया है। 
विज्ञापन


मिश्रा इससे पहले स्टॉकहोम की कॉन्टैक्ट वेरिफिकेशन फर्म ट्रूकॉलर में पब्लिक अफेयर्स विभाग के प्रमुख के तौर पर काम कर रही थीं। यह फर्म भारत को एक शीर्ष बाजार मानता है। इससे पहले, वह मेटा प्लेटफॉर्म्स में थीं, जहां उन्होंने 2018 में गलत सूचनाओं के खिलाफ वाट्सएप की ओर से चलाए गए एक अभियान का नेतृत्व किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed