फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   OPEC: Union Minister assures India will take all necessary steps to ensure its energy security

OPEC: केंद्रीय मंत्री ने किया आश्वस्त, अपनी ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा भारत

Fri, 14 Oct 2022 02:34 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 14 Oct 2022 02:34 PM IST
सार

जीईओ इंडिया 2022 सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि उत्पादन में कटौती OPEC देशों का संप्रभु अधिकार है, जो वे करना चाहें, लेकिन यह बताना भी मेरा काम है कि ऐसे सभी कार्यों के (इरादतन या गैरइरादतन) परिणाम होते हैं। भारत पूरे भरोसे के साथ स्थिति से पार पाने में सक्षम होगा।’

विज्ञापन
OPEC: Union Minister assures India will take all necessary steps to ensure its energy security
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा और वहनीयता (अफोर्डेबिलिटी) सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार एक जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) की ओर से तेल उत्पादन में प्रति दिन 20 लाख बैरल की कटौती के फैसले के बारे में पूछे जाने पर यह बात कही है। उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो भारत ऊर्जा स्रोतों का विविधीकरण करेगा।

विज्ञापन

पुरी ने यहां जीईओ इंडिया 2022 सम्मेलन में कहा, ‘यह (उत्पादन में कटौती) उनका संप्रभु अधिकार है, जो वे करना चाहें, लेकिन यह बताना भी मेरा काम है कि ऐसे सभी कार्यों के (इरादतन या गैरइरादतन) परिणाम होते हैं। भारत पूरे भरोसे के साथ स्थिति से पार पाने में सक्षम होगा।’

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हम पेट्रोलियम उत्पादों की किसी भी तरह की कमी नहीं आने देंगे। सरकार ऊर्जा सुरक्षा और वहनीयता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन


पुरी ने कहा कि अनुमानों के मुताबिक देश में ईंधन की खपत बढ़ेगी क्योंकि अगले 20 साल में 25 फीसदी वैश्विक मांगों की पूर्ति  भारत से की जाएगी। इसलिए प्रधानमंत्री ने अन्वेषण और उत्पादन क्षेत्र को खोलने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा, ‘हम उन स्रोतों में विविधता लाए हैं जहां से हम ऊर्जा प्राप्त करते हैं और इसमें आगे भी विविधता लाएंगे।’


 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले छह महीनों के आयात के आंकड़ों पर नजर डालें तो सऊदी अरब नंबर एक आपूर्तिकर्ता था और फिर इराक दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया लेकिन भारत को अपना निर्णय लेने की आजादी है। उन्होंने कहा, ‘हम अपने फैसले लेंगे और विविधता लाने से नहीं हिचकेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed