OPEC: केंद्रीय मंत्री ने किया आश्वस्त, अपनी ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा भारत
जीईओ इंडिया 2022 सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि उत्पादन में कटौती OPEC देशों का संप्रभु अधिकार है, जो वे करना चाहें, लेकिन यह बताना भी मेरा काम है कि ऐसे सभी कार्यों के (इरादतन या गैरइरादतन) परिणाम होते हैं। भारत पूरे भरोसे के साथ स्थिति से पार पाने में सक्षम होगा।’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा और वहनीयता (अफोर्डेबिलिटी) सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार एक जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) की ओर से तेल उत्पादन में प्रति दिन 20 लाख बैरल की कटौती के फैसले के बारे में पूछे जाने पर यह बात कही है। उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो भारत ऊर्जा स्रोतों का विविधीकरण करेगा।
पुरी ने यहां जीईओ इंडिया 2022 सम्मेलन में कहा, ‘यह (उत्पादन में कटौती) उनका संप्रभु अधिकार है, जो वे करना चाहें, लेकिन यह बताना भी मेरा काम है कि ऐसे सभी कार्यों के (इरादतन या गैरइरादतन) परिणाम होते हैं। भारत पूरे भरोसे के साथ स्थिति से पार पाने में सक्षम होगा।’
उन्होंने कहा, ‘हम पेट्रोलियम उत्पादों की किसी भी तरह की कमी नहीं आने देंगे। सरकार ऊर्जा सुरक्षा और वहनीयता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।’
पुरी ने कहा कि अनुमानों के मुताबिक देश में ईंधन की खपत बढ़ेगी क्योंकि अगले 20 साल में 25 फीसदी वैश्विक मांगों की पूर्ति भारत से की जाएगी। इसलिए प्रधानमंत्री ने अन्वेषण और उत्पादन क्षेत्र को खोलने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा, ‘हम उन स्रोतों में विविधता लाए हैं जहां से हम ऊर्जा प्राप्त करते हैं और इसमें आगे भी विविधता लाएंगे।’
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले छह महीनों के आयात के आंकड़ों पर नजर डालें तो सऊदी अरब नंबर एक आपूर्तिकर्ता था और फिर इराक दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया लेकिन भारत को अपना निर्णय लेने की आजादी है। उन्होंने कहा, ‘हम अपने फैसले लेंगे और विविधता लाने से नहीं हिचकेंगे।’