फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Only 5600 health insurance claims for coronavirus cases

कुल कोरोना मरीजों में से केवल 3.1 फीसदी ने उठाया हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ

Tue, 02 Jun 2020 02:26 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 02 Jun 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
Only 5600 health insurance claims for coronavirus cases
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1.8 लाख से अधिक हो गई है। लेकिन अब तक 10,000 से भी कम लोगों ने इसके लिए हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ उठाया है।

विज्ञापन


बीमाकर्ताओं के पास आए 5,600 पॉलिसी क्लेम
बीमा कंपनियों द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, बीमाकर्ताओं के पास केवल 5,600 पॉलिसी क्लेम आए हैं, जिन्हें कुल 70 करोड़ रुपये की राशि दी गई। प्रति पॉलिसी धारक को औसतन 1.25 लाख रुपये का क्लेम मिला है। यानी 1.8 लाख कोरोना वायरस मरीजों में से केवल 3.1 फीसदी ने हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ उठाया है।
विज्ञापन


सरकारी योजना के तहत इतने लोगों को मिला लाभ
जिन राज्यों ने योजना के लिए सामान्य बीमा कंपनियों को शामिल किया है, उनसे प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत कुल 2,132 लोगों का कोविड -19 का इलाज चल रहा है या पूरा हो गया है। मालूम हो कि यह योजना गरीबों के लिए सरकार की कैशलेस / पेपरलेस स्वास्थ्य सेवा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान भारत योजना 10 करोड़ से अधिक आर्थिक रूप से वंचित परिवारों को कवर करती है, सीजीएचएस योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों को कवर मिलता है। श्रमिकों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) योजना के तहत लाभ मिलता है।

आयुष्मान भारत योजना के तहत एक साल में एक परिवार को पांच लाख तक का कवर मिलता है। कोविड -19 परीक्षण और उपचार भी योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों के लिए मुफ्त हैं।

मामले में अधिकारियों ने कहा कि कई मामलों में पूरे परिवार कोरोना से संक्रमित हुए हैं। अगर उनके पास अपर्याप्त बीमा कवर है, तो यह पूरे परिवार के चिकित्सा व्यय को कवर करने के लिए अपर्याप्त हो सकता है।


निजी अस्पतालों में कोविड -19 मरीजों के मामले में औसत उपचार लागत बहुत अधिक है। स्वास्थ्य कवर के औसत आकार का डाटा आधिकारिक रूप से उपलब्ध नहीं है, उद्योग के सूत्रों का कहना है कि स्वास्थ्य कवर का औसत आकार लगभग दो लाख रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed