{"_id":"616550d38ebc3ea65c3adc04","slug":"online-shopping-fraud-customer-ordered-iphone-12-but-received-two-soaps","type":"story","status":"publish","title_hn":"हो जाएं सावधान: ऑनलाइन ऑर्डर किया 52 हजार का iPhone, डिलीवर हुआ तो डब्बे से निकला साबुन","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
हो जाएं सावधान: ऑनलाइन ऑर्डर किया 52 हजार का iPhone, डिलीवर हुआ तो डब्बे से निकला साबुन
Tue, 12 Oct 2021 02:39 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:39 PM IST
सार
एक ग्राहक ने आईफोन-12 ऑर्डर किया, उसकी जगह पर ग्राहक के पास साबुन डिलीवर कर दिया गया गया। ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग की ओर आकर्षित हो रहे ग्राहकों को सतर्क चाहिए।
विज्ञापन
fraud
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आपको ऑनलाइन शॉपिंग का शौक है तो जरा अलर्ट हो जाएं। वरना आपको पछताना पड़ सकता है। कोरोना काल में ज्यादा से ज्यादा लोग ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं। अमेजन और फ्लिपकार्ट की फेस्टिव सेल 10 अक्तूबर तक चलेगी, जिसके माध्यम से कई ग्राहकों ने छूट का लाभ उठाया। कई लोगों ने सस्ते में खरीदारी की। लेकिन भारी छूट के साथ कई बार फ्रॉड के मामले भी सामने आते हैं।
विज्ञापन
ऑर्डर किया iPhone 12, मिला निरमा का साबुन
फ्लिपकार्ट के एक ग्राहक के साथ ठगी का मामला सामने आया है। ग्राहक ने 51,999 रुपये में एपल का आईफोन-12 ऑर्डर किया, उसकी जगह पर ग्राहक के पास साबुन डिलीवर कर दिया गया गया।
विज्ञापन
घटना ने लोगों को चौंकाया
दिग्गज ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल के दौरान ठगी का ऐसा मामला सामने आया, जिसे दिख कोई भी आग बबूला हो जाए। आईफोन ऑर्डर करने वाले इस ग्राहक को दो साबुन डिलीवर किए गए। इस घटना ने लोगों को चौंका दिया है, क्योंकि फ्लिपकार्ट को कहीं न कहीं सबसे भरोसेमंद ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टलों में से एक माना जाता है।
विज्ञापन
जानिए पूरा मामला
रिपोर्ट के अनुसार, जिसके साथ ये घटना हुई हैं और उसे उजागर करने वाले ग्राहक का नाम सिमरनपाल सिंह है। ग्राहक द्वारा साझा की गई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब सिमरनपाल सिंह ने फ्लिपकार्ट के कस्टमर केयर पर शिकायत दर्ज कराई है। कंपनी ने कथित तौर पर गलती भी स्वीकार कर ली है। साथ ही कंपनी ने फोन ऑर्डर को भी कैंसिल कर दिया है। कंपनी ग्राहक को उसका पूरा अमाउंट भी रिफंड करेगी।
ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग की ओर आकर्षित हो रहे ग्राहकों को सावधानी बरतनी चाहिए। ग्राहक ई-कॉमर्स को अपने पैकेज को खोलकर देखने के बाद ही सही ऑर्डर प्राप्त करने की पुष्टि करें। यदि आपने सावधानी नहीं बरती तो आप भी ठगी का शिकार हो सकते हैं।