फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   onion prices to remain high till febraury as turkey, srilanka curbs export to india

झटकाः तुर्की-श्रीलंका ने बंद किया भारत को आयात, फरवरी तक रुलाएगा प्याज

Wed, 25 Dec 2019 06:22 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 25 Dec 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
onion prices to remain high till febraury as turkey, srilanka curbs export to india
- फोटो : अमर उजाला

प्याज अगले साल फरवरी तक लोगों को आंसू देने वाला है। नई फसल तभी तक बाजारों में पहुंच पाएगी। वहीं तुर्की और श्रीलंका ने भारत को झटका देते हुए प्याज के आयात को पूरी तरह से रोक दिया है। इस वजह से इन देशों से भी प्याज की खेप नहीं आ पाएगी। 

विज्ञापन

इसलिए लगाई रोक

भारत द्वारा प्याज का आयात करने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमतों में काफी इजाफा हो गया था। इस वजह के चलते तुर्की ने प्याज के आयात पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। वहीं श्रीलंका ने कागजी कार्यवाही को बढ़ा दिया है, जिससे वहां से प्याज आ नहीं सकेगा। अब केवल अफगानिस्तान से ही देश में प्याज की आपूर्ति हो रही है। 

विज्ञापन

150 रुपये है अच्छी क्वालिटी के प्याज की कीमत

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में अच्छी गुणवत्ता वाला प्याज खुदरा बाजार में 100 से 150 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रहा है। लासलगांव में पिछले तीन दिन से 13 हजार कुंतल प्याज आ रहा है। पिछले साल इस समय यह आपूर्ति 27 हजार कुंतल थी। भारत में अभी अफगानिस्तान से वाघा बॉर्डर के रास्ते देश में प्याज आ रहा है। जनवरी के महीने में यह आपूर्ति और घट सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई के प्याज आयातक अजित शाह ने कहा कि विदेश से जो प्याज आ रहा है, उसकी कीमत 55 रुपये किलो है, लेकिन यह घरेलू बाजार में 65 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रहा है। नवंबर में हुई बारिश की वजह से खरीफ सीजन में उगने वाली प्याज की फसल भी महाराष्ट्र और पड़ोसी राज्यों में खराब हो गए हैं।  

विदेश से 790 टन प्याज की पहली खेप भारत पहुंच गई है और सरकार ने दिल्ली व आंध्र प्रदेश में इसकी आपूर्ति शुरू हो गई है। उपभोक्ता मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि प्याज के बंदरगाह पर उतरने की लागत 57-60 रुपये किलो आई है। इसी लागत पर राज्यों को इसकी आपूर्ति की जाएगी।

अधिकारी के मुताबिक, दिसंबर के आखिर तक देश में करीब 12 हजार टन प्याज का आयात होने की उम्मीद है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एमएमटीसी ने अभी तक विभिन्न देशों के साथ 49,500 टन प्याज के आयात का अनुबंध किया है। इसमें से 290 टन और 500 टन की दो खेप मुंबई पहुंच चुकी है। इससे घरेलू आपूर्ति में मदद मिलेगी।


अधिकारी ने बताया कि हम राज्य सरकारों को यह प्याज बंदरगाह पर 57-60 रुपये प्रति किलोग्राम की लागत के आधार पर दे रहे हैं। आंध्र प्रदेश और दिल्ली ने प्याज की मांग की थी और दोनों राज्यों ने इसका उठाव भी शुरू कर दिया है। यह प्याज तुर्की, मिस्र और अफगानिस्तान से लाया गया है। गौरतलब है कि देश के कई प्रमुख शहरों में प्याज का खुदरा दाम 100 रुपये किलोग्राम तक पहुंच गया है, जबकि कई जगहों पर यह 160 रुपये के भाव बिक रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed