फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ONGC second largest profit making company Earned profit of 40306 crores in 2021-22

ONGC Profit: ओएनजीसी सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाली दूसरी बड़ी कंपनी, 2021-22 में कमाया 40306 करोड़ का मुनाफा

Mon, 30 May 2022 06:23 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली। 
एजेंसी, नई दिल्ली।  Published by: देव कश्यप Updated Mon, 30 May 2022 06:23 AM IST
सार

ओएनजीसी ने कहा कि यह अब तक की सबसे अच्छी कीमत है।  2021 के अंत में तेल की कीमतों में जोरदार उछाल आया और यह 14 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे कंपनी को सर्वाधिक लाभ हुआ।

विज्ञापन
ONGC second largest profit making company Earned profit of 40306 crores in 2021-22
ओएनजीसी - फोटो : ओएनजीसी

विस्तार

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) एक साल में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली देश की दूसरी बड़ी कंपनी बन गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर है। सरकारी तेल कंपनी ने 2021-22 में 40,306 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। यह 2020-21 के 11,246 करोड़ से 2.58 गुना ज्यादा है। कंपनी ने पिछले साल कच्चे तेल को औसतन 42.78 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बेचा था। इस साल भाव 76.62 डॉलर प्रति बैरल रहा।

विज्ञापन


ओएनजीसी ने कहा, यह अब तक की सबसे अच्छी कीमत है।  2021 के अंत में तेल की कीमतों में जोरदार उछाल आया और यह 14 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे कंपनी को सर्वाधिक लाभ हुआ। हालांकि, 2008 में कच्चा तेल जब 147 डॉलर प्रति बैरल था, तब कंपनी को पेट्रोलियम उत्पादों की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनियों को सब्सिडी देनी पड़ती थी। इससे मिट्टी का तेल, डीजल, पेट्रोल, एलपीजी सस्ते दाम पर बिकता था। इस वजह से कंपनी की कमाई कम होती थी। हालांकि, अब उसे कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों के हिसाब से ही भुगतान हो रहा है। 
विज्ञापन


टाटा स्टील अब पीछे
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2021-22 में 67,845 करोड़ का मुनाफा कमाया था। उसके बाद टाटा स्टील ने 33,011 करोड़ रुपये का। हालांकि, टाटा स्टील की अन्य कंपनियों को मिला दें तो मुनाफा 41,749 करोड़ हो जाता है। इस आधार पर यह तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी है। अब ओएनजीसी ने टाटा स्टील को पीछे छोड़ दिया है। टीसीएस 38,449 करोड़ मुनाफे के साथ चौथे और एसबीआई 31,676 करोड़ के साथ 5वें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed