फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ONDC providing platform for growth of financial services, manufacturing, e-commerce and agriculture sectors

डेलॉय: वित्तीय सेवाओं-विनिर्माण को बढ़ोतरी के लिए मंच प्रदान कर रहा ओएनडीसी, ई-कॉमर्स-कृषि क्षेत्रों को भी लाभ

Fri, 01 Sep 2023 05:52 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 01 Sep 2023 05:52 AM IST
सार

ओएनडीसी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की एक पहल है। इसका मकसद खुला एवं अंतर-संचालित नेटवर्क बनाना है, जिस पर खरीदार और विक्रेता एक ही मंच पर उपस्थित होने की जरूरत के बिना लेनदेन कर सकते हैं।

विज्ञापन
ONDC providing platform for growth of financial services, manufacturing, e-commerce and agriculture sectors
ONDC - फोटो : ONDC

विस्तार

ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) वित्तीय सेवाओं, विनिर्माण, खुदरा ई-कॉमर्स और कृषि समेत चार प्रमुख क्षेत्रों को वृद्धि के लिए एक बड़ा मंच दे रहा है। डेलॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, ओएनडीसी वित्तीय संस्थानों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के साथ जुड़ने का मौका दे रहा है। एमएसएमई कर्ज के लिए मुख्य रूप से सरकारी योजनाओं और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) पर निर्भर है क्योंकि मुख्यधारा के वित्तीय संस्थान उन्हें कर्ज योग्य नहीं मानते हैं।

विज्ञापन

‘कॉमर्स@भारत’ रिडिफाइनिंग बिजनेस मॉडल एंड सप्लाई चेन’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि ओएनडीसी वित्तीय प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाताओं की मदद से एसएमई पर उपलब्ध डाटा को डिजिटल बना सकता है। इससे वित्तीय संस्थानों के लिए ग्राहकों की बेहतर समझ विकसित कर उत्पाद बनाने में आसानी होगी।

विज्ञापन

क्या है ओएनडीसी
ओएनडीसी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की एक पहल है। इसका मकसद खुला एवं अंतर-संचालित नेटवर्क बनाना है, जिस पर खरीदार और विक्रेता एक ही मंच पर उपस्थित होने की जरूरत के बिना लेनदेन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों के लिए खुलेंगे नए मौके
रिपोर्ट के मुताबिक, छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में ओएनडीसी को अपनाने से बैंकों के लिए नए अवसर खुलेंगे। एमएसएमई पर आरबीआई समिति की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्र में करीब 20-25 लाख करोड़ रुपये का कर्ज संबंधी अंतर है। ओएनडीसी विनिर्माण समुदाय को अवसरों का दोहन करने और मूल्य शृंखला में चुनौतियों के समाधान में सक्षम बना सकता है। खुदरा ई-कॉमर्स क्षेत्र अंतिम उपभोक्ता के साथ जुड़ने के लिए मंच का उपयोग कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed