फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ola Uber strie enters sixth day, commuters bound to pay 3x price

Ola-Uber चालकों की हड़ताल, तीन गुना वसूला जा रहा किराया

Wed, 15 Feb 2017 05:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 15 Feb 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
Ola Uber strie enters sixth day, commuters bound to pay 3x price

ओला और उबर चालकों की हड़ताल बुधवार को छठे दिन भी जारी है। दिल्ली एनसीआर में करीब 2 लाख टैक्सियां हैं। मंगलवार को भी डेढ़ लाख से ज्यादा टैक्सियां सड़कों पर नहीं उतरीं। जो उतरीं भी हैं तो कंपनी सर्ज प्राइसिंग के नाम पर उनसे तीन गुना तक किराया वसूल रही है।

विज्ञापन


इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों से बात हुई तो पता चला कि या तो कैब उपलब्‍ध नहीं है अगर हैं भी तो मनमाना किराया वसूला जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं हड़ताल के कारण टैक्सी कंपनियों ने ग्राहकों से इस असुविधा के लिए माफी मांगी है। हालांकि जंतर-मंतर पर चल रहे अनशन और विरोध प्रदर्शन में आए चालकों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। चालकों ने कहा कि कुछ चालक अभी भी टैक्सी चला रहे हैं, जिससे कंपनियों पर फर्क नहीं पड़ रहा है। वह अब ऐसे चालकों व कंपनियों के खिलाफ सड़क पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को दो दिन का अल्‍टीमेटम

Ola Uber strie enters sixth day, commuters bound to pay 3x price

इस बीच सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत गिल और उपाध्यक्ष रवि राठौर का अनशन छठे दिन भी जारी है। उन्होंने सरकार और कंपनियों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो चालक सड़क पर उतरकर अपना विरोध जताएंगे।

सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष कमलजीत गिल ने कहा कि अभी हमने चालकों से शांतिपूर्वक विरोध करने की अपील की है। सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन के रवि राठौर का कहना है कि कई बार कंपनियां हमें पहले की तुलना में 80 फीसदी तक कम भुगतान कर रही हैं। उन्होंने मांग की कि चालकों का भुगतान ठीक करने के साथ अब ओला व उबर अपने बेड़े में नई गाड़ियां शामिल न करें।

साथ ही बुकिंग रद्द होने पर चालकों पर पेनाल्टी न लगाएं। इसके साथ ही किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर चालकों को बीमा सुविधा मुहैया कराई जाए। वहीं, ओला, उबर चालकों की हड़ताल को खत्म कराने के लिए दिल्ली सरकार ने खुद इस मामले में हस्तक्षेप किया है। मंगलवार को परिवहन मंत्री सत्येंद्र जैन ने ओला, उबर अधिकारियों और राजधानी टूरिस्ट ड्राइवर यूनियन के साथ बैठक की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed