{"_id":"687ccc9cdbeaa4c8770d0ada","slug":"oil-regulator-cracks-down-on-city-gas-firms-seeks-uniform-price-of-piped-cooking-gas-news-in-hindi-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू गैस उपभोक्ताओं को राहत: एक समान रेट पर मिलेगी पाइपलाइन से रसोई गैस; PNGRB का कंपनियों को निर्देश","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
घरेलू गैस उपभोक्ताओं को राहत: एक समान रेट पर मिलेगी पाइपलाइन से रसोई गैस; PNGRB का कंपनियों को निर्देश
Sun, 20 Jul 2025 04:31 PM IST
शुभम कुमार
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम कुमार
Updated Sun, 20 Jul 2025 04:31 PM IST
सार
पाइप से रसोई गैस (पीएनजी) इस्तेमाल करने वालों उपभोक्ताओं के लिए राहतभरी खबर है। पीएनजीआरबी ने सख्त निर्देश जारी करते हुए सभी सिटी गैस कंपनियों को कहा है कि वे घरेलू उपभोक्ताओं से एक समान रेट पर गैस शुल्क लें, चाहे उनकी खपत कितनी भी हो।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : FreePik
विस्तार
गैस पाइप का उपयोग करने वाले घरेलू उपभोक्ता के लिए राहत की खबर है। कारण है कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने सभी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे पाइप से मिलने वाली घरेलू रसोई गैस (पीएनजी) की कीमत हर उपभोक्ता के लिए एक समान रखें, चाहे वह कितना भी गैस इस्तेमाल करे।
विज्ञापन
बता दें कि सरकार शहरी गैस खुदरा विक्रेताओं को बाजार मूल्य से कम कीमत पर पीएनजी आवंटिंत करती है, ताकि वे इसे घरों में पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) के रूप में बेच सकें। इसकी कीमत बाजार से कम होती है। यह सब्सिडी वाली गैस खास तौर पर घरेलू इस्तेमाल के लिए होती है ताकि आम लोगों को सस्ती दर पर रसोई गैस मिल सके। लेकिन जांच में पीएनजीआरबी ने पाया कि कुछ कंपनियां घरेलू उपभोक्ताओं पर टेलिस्कोपिक प्राइसिंग लागू कर रही हैं। इसके मतलब है कि एक तय सीमा के बाद अगर गैस की खपत बढ़ती है, तो प्रति यूनिट रेट भी बढ़ा दिया जाता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- GST: 15851 करोड़ रुपये की फर्जी आईटीसी धोखाधड़ी का खुलासा, पकड़ी गईं 3558 फर्जी कंपनियां
विज्ञापन
हालांकि मामले में रेगुलेटर का कहना है कि यह तरीका गलत है, क्योंकि इससे कुछ कॉमर्शियल उपभोक्ता (जैसे होटल) खुद को घरेलू उपभोक्ता बताकर सस्ती गैस का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए असली घरेलू उपभोक्ताओं को ज्यादा इस्तेमाल करने पर अनावश्यक रूप से ज्यादा बिल देना पड़ रहा है, जबकि कंपनियों को गैस एक ही रेट पर मिल रही है।
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एक दर पर जोर
पीएनजीआरबी ने कहा कि हर घरेलू उपभोक्ता को गैस एक ही रेट पर दी जाए, चाहे वह कितनी भी गैस क्यों न इस्तेमाल करे। साथ ही सीजीडी कंपनियां खपत के पैटर्न की जांच करें और जिन उपभोक्ताओं की खपत असामान्य रूप से ज्यादा है, उनकी जांच कर उचित कार्रवाई करें। इससे गड़बड़ी और सब्सिडी के गलत इस्तेमाल को रोका जा सकेगा।
ये भी पढ़ें:- IBA: आईबीए ने बैंकों को दी सिस्टम बदलने की चेतावनी, कहा- नहीं तो रुक सकता है विदेश से रुपयों का लेनदेन
एलपीजी में भी होता है ऐसा अंतर
गौरतलब है कि जैसे पीएनजी में घरेलू और कॉमर्शियल गैस के रेट अलग हैं, वैसे ही एलपीजी सिलेंडर में भी ऐसा होता है। आम लोग 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर सब्सिडी पर खरीदते हैं। होटल और रेस्टोरेंट जैसे कॉमर्शियल स्थानों के लिए 19 किलो का बाजार रेट वाला सिलेंडर होता है। लेकिन अक्सर इनका गलत इस्तेमाल भी होता है।