फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Oil marketing companies making profit of Rs 15/lt on Petrol, Rs 12/lt on Diesel: ICRA

ICRA: जनता भले ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों से परेशान है; पर तेल कंपनियां कमा रहीं बड़ा मुनाफा, रिपोर्ट में दावा

Mon, 30 Sep 2024 07:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 30 Sep 2024 07:44 PM IST
सार

ICRA: मार्च 2024 से पेट्रोल-डीजल की खुदरा बिक्री मूल्य (आरएसपी) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछली बार 15 मार्च, 2024 को पेट्रोल और डीजल पर 2 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी। हाल के महीनों में कच्चे तेल की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट के कारण तेल विपणन कंपनियों की मार्केटिंग मार्जिन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

विज्ञापन
Oil marketing companies making profit of Rs 15/lt on Petrol, Rs 12/lt on Diesel: ICRA
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) पेट्रोल और डीजल बेचकर भारी मुनाफा कमा रही हैं। आईसीआरए की एक हालिया रिपोर्ट में यह दावा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोल जैसी ओएमसी पेट्रोल पर 15 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 12 रुपये प्रति लीटर का मुनाफा कमा रही हैं।

विज्ञापन


आईसीआरए (इनवेस्टमेंट इन्फॉर्मेशन एंड क्रेडिट रेटिंग एजेंसी) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और समूह प्रमुख- कॉरपोरेट रेटिंग गिरीश कुमार कदम ने कहा, "आईसीआरए का अनुमान है कि सितंबर 2024 (17 सितंबर तक) में अंतरराष्ट्रीय उत्पाद कीमतों के मुकाबले पेट्रोल के लिए ओएमसी का मुनाफा 15 रुपये प्रति लीटर और डीजल के लिए 12 रुपये प्रति लीटर से अधिक था।"
विज्ञापन


मार्च 2024 से इन ईंधनों की खुदरा बिक्री मूल्य (आरएसपी) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछली बार 15 मार्च, 2024 को पेट्रोल और डीजल पर 2 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी। हाल के महीनों में कच्चे तेल की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट के कारण तेल विपणन कंपनियों की मार्केटिंग मार्जिन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। आईसीआरए की रिपोर्ट भी इस तथ्य का समर्थन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीआरए ने कहा, "कच्चे तेल की कीमतों में कमी के साथ हाल के सप्ताहों में भारतीय तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) के लिए ऑटो ईंधन की खुदरा बिक्री पर विपणन मार्जिन में सुधार हुआ है।" 

विशेषज्ञों का सुझाव है कि इतने भारी मार्केटिंग मार्जिन के साथ ओएमसी के पास पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करके उपभोक्ताओं को राहत देने का पर्याप्त मौका है। इससे पहले, पेट्रोल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने भी स्वीकार किया कि राज्य के स्वामित्व वाली तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) के लिए 2023-24 का वित्तीय वर्ष शानदार रहा है।


मंत्रालय ने यह भी नोट किया कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ओएमसी का संयुक्त लाभ 86,000 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 25 गुना अधिक है। पूरे 2023-24 वित्त वर्ष में, एचपीसीएल (हिंदुस्तान पेट्रोल पंप) ने पिछले वर्ष के 6,980 करोड़ रुपये के नुकसान के मुकाबले 16,014 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड शुद्ध मुनाफा कमाया। आईओसीएल (इंडियन ऑयल) ने भी ऐतिहासिक रूप से सर्वश्रेष्ठ रिफाइनरी थ्रूपुट, बिक्री मात्रा और शुद्ध लाभ के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बीपीसीएल का कर पश्चात लाभ 26,673 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 13 गुना अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed