फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NTPC: States owe one lakh crore rupees to power generation companies, PM made this appeal

NTPC: राज्यों पर पावर जेनरेशन कंपनियों का एक लाख करोड़ रुपये बकाया, पीएम ने की ये अपील

Sat, 30 Jul 2022 02:50 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 30 Jul 2022 02:50 PM IST
सार

NTPC: प्रधानमंत्री ने कहा है कि लद्दाख और गुजरात में ग्रीन हाइड्रोजन के दो बड़े प्रोजेक्ट पर आज से काम शुरु हो रहा है। लद्दाख में लग रहा प्लांट देश में गाड़ियों के लिए ग्रीन हाईड्रोजन का उत्पादन करेगा।

विज्ञापन
NTPC: States owe one lakh crore rupees to power generation companies, PM made this appeal
प्रधानमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनटीपीसी के एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा है कि अगले 25 वर्षों में भारत की प्रगति को गति देने में ऊर्जा क्षेत्र की अहम भूमिका हाेगी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा है कि देश को ये जानकर हैरानी होगी कि अलग-अलग राज्यों पर पावर जेनरेशन कंपनियों का एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का बकाया है। ये पैसा उन्हें पावर जेनरेशन कंपनियों को देना है।

विज्ञापन

पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियों का अनेक सरकारी विभागों पर, स्थानीय निकायों पर भी 60 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक बकाया है। अलग-अलग राज्यों में बिजली पर सब्सिडी का जो कमिटमेंट किया गया है, वो पैसा भी इन कंपनियों को समय पर और पूरा नहीं मिल पाता।

विज्ञापन

ये बकाया भी 75 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक का है। पीएम ने कहा है कि इसका मतलब है कि बिजली बनाने से लेकर घर-घर पहुंचाने तक का ज़िम्मा जिनका है, उनके लगभग ढाई लाख करोड़ रुपए फंसे हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि  जिन राज्यों के बकाया हैं उनसे मेरा  आग्रह है कि वे जितना जल्दी संभव हो सके, इसका भुगतान कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पीएम ने कहा कि एनर्जी सेक्टर की मजबूती इज ऑफ डूइंग बिजनेस और इज ऑफ लिविंग दोनों के लिए ही अहम है। कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा है कि लद्दाख और गुजरात में ग्रीन हाइड्रोजन के दो बड़े प्रोजेक्ट पर आज से काम शुरु हो रहा है। लद्दाख में लग रहा प्लांट देश में गाड़ियों के लिए ग्रीन हाईड्रोजन का उत्पादन करेगा। ये देश का पहला प्रोजेक्ट होगा होगा जो ग्रीन हाइड्रोजन आधारित ट्रांसपोर्ट के कमर्शियल इस्तेमाल को संभव बनाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा है कि आठ साल पहले हमने देश के पावर सेक्टर के हर अंग को  ट्रांसफॉर्म करने का बीड़ा उठाया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश में बिजली की व्यवस्था सुधारने के लिए चार अलग-अलग दिशाओं जेनरेशन, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और कनेक्शन  में एक साथ काम किया गया। पिछले आठ वर्षों में देश में लगभग एक लाख 70 हज़ार मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता जोड़ी गई है।

कार्यक्रम के दौरान पीएम ने कहा है कि वन नेशन वन पावर ग्रिड आज देश की ताकत बन चुका है। पूरे देश को जोड़ने के लिए लगभग एक लाख 70 हज़ार सर्किट किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइन्स बिछाई गईं हैं। पीएम ने कहा, ‘हमने आज़ादी के 75 साल पूरे होने तक 175 गीगावॉट रीन्युएबल एनर्जी कैपेसिटी तैयार करने का संकल्प लिया था। 

आज हम इस लक्ष्य के करीब पहुँच चुके हैं। अभी तक नन फॉसिल सोर्सेस से लगभग 170 गीगावॉट की क्षमता स्थापित की जा चुकी है। इसी कड़ी में आज दो और बड़े सोलर प्लांट्स देश को मिले हैं। तेलंगाना और केरला में बने ये प्लांट्स देश के पहले और दूसरे नंबर के सबसे बड़े फ्लोटिंग सोलर प्लांट्स हैं’।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियाे कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य-पावर@2047 कायर्क्रम को संबंधित किया। इस दौरान उन्होंने एनटीपीसी की अलग-अलग हरित ऊर्जा परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। पीएम ने इस दौरान नेशनल सोलर रूफटॉप पोर्टल का भी शुभारंभ किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed