फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NSE phone tapping: Delhi High Court grants bail to Chitra Ramkrishna in money laundering case

Phone Tapping Case: एनएसई फोन टैपिंग मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने चित्रा रामकृष्ण को जमानत दी, ये है मामला

Thu, 09 Feb 2023 11:21 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 09 Feb 2023 11:21 AM IST
सार

ईडी के अनुसार, फोन टैपिंग मामला 2009 से 2017 की अवधि से संबंधित है, जब एनएसई के पूर्व सीईओ रवि नारायण, रामकृष्ण, कार्यकारी उपाध्यक्ष रवि वाराणसी और प्रमुख (परिसर) महेश हल्दीपुर और अन्य ने एनएसई और उसके कर्मचारियों को धोखा देने की साजिश रची।

विज्ञापन
NSE phone tapping: Delhi High Court grants bail to Chitra Ramkrishna in money laundering case
Chitra Ramkrishna, Former CEO and MD of NSE - फोटो : Twitter

विस्तार

एनएसई फोन टैपिंग से जुड़े धनशोधन के मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने चित्रा रामकृष्ण को जमानत दे दी है। उनपर मनी लाउंड्रिंग के आरोप थे। चित्रा रामकृष्ण कथित फोन टैपिंग मामले में सीबीआई मामले में पहले से ही जमानत पर हैं। विस्तृत आदेश का पालन करना है। न्यायमूर्ति जसमीत सिंह ने कहा कि आवेदक को जमानत दी जाती है। उन्होंने कहा, ''आवेदन स्वीकार किया जाता है।"  

विज्ञापन


एनएसई की पूर्व प्रबंध निदेशक को पहले कथित एनएसई को-लोकेशन घोटाले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया गया था। इस मामले प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल 14 जुलाई को उन्हें गिरफ्तार किया था। उच्च न्यायालय ने पिछले साल सितंबर में सीबीआई से जुड़े मामले में उन्हें जमानत दे दी थी।
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मौजूदा मामले में उनकी जमानत याचिका का इस आधार पर विरोध किया था कि वह साजिश के पीछे 'मास्टरमाइंड' हैं।

ईडी के अनुसार, फोन टैपिंग मामला 2009 से 2017 की अवधि से संबंधित है, जब एनएसई के पूर्व सीईओ रवि नारायण, रामकृष्ण, कार्यकारी उपाध्यक्ष रवि वाराणसी और प्रमुख (परिसर) महेश हल्दीपुर और अन्य ने एनएसई और उसके कर्मचारियों को धोखा देने की साजिश रची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed