{"_id":"66fb451af9563ec84d042036","slug":"nse-data-investors-under-30-years-of-age-increasing-their-dominance-on-stock-market-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"NSE: 30 साल से कम उम्र के निवेशकों का शेयर बाजार पर बढ़ रहा है दबदबा, छह वर्षों में 40 फीसदी पहुंची हिस्सेदारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
NSE: 30 साल से कम उम्र के निवेशकों का शेयर बाजार पर बढ़ रहा है दबदबा, छह वर्षों में 40 फीसदी पहुंची हिस्सेदारी
Tue, 01 Oct 2024 06:11 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:11 AM IST
सार
एनएसई की रिपोर्ट के अनुसार, अन्य आयु समूहों की हिस्सेदारी या तो स्थिर रही है या फिर उनमें गिरावट आई है। उदाहरण के तौर पर 30 से 39 और 40 से 49 वर्ष के निवेशकों की संख्या करीब-करीब स्थिर रही है। 50 से 59 और 60 वर्ष व उससे अधिक उम्र के निवेशकों की हिस्सेदारी में गिरावट आई है।
विज्ञापन
भारतीय शेयर बाजार (फाइल)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
भारतीय शेयर बाजार पर अब 30 साल से कम उम्र के युवा निवेशकों का दबदबा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले छह वर्षों में इनकी संख्या तेजी से बढ़ी है। मार्च, 2018 में कुल निवेशकों में केवल 22.9 फीसदी हिस्सा युवा निवेशकों का था। अगस्त, 2024 में यह बढ़कर 40 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
एनएसई की रिपोर्ट के अनुसार, अन्य आयु समूहों की हिस्सेदारी या तो स्थिर रही है या फिर उनमें गिरावट आई है। उदाहरण के तौर पर 30 से 39 और 40 से 49 वर्ष के निवेशकों की संख्या करीब-करीब स्थिर रही है। 50 से 59 और 60 वर्ष व उससे अधिक उम्र के निवेशकों की हिस्सेदारी में गिरावट आई है। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के निवेशकों की हिस्सेदारी मार्च 2018 में 12.7 प्रतिशत से गिरकर अगस्त 2024 तक केवल 7.2 प्रतिशत रह गई। शेयर बाजार के निवेशकों में इस बदलाव से पंजीकृत निवेशकों की प्रोफाइल भी बदल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
औसत उम्र 38 से घटकर 32 वर्ष
आंकड़ों के अनुसार, युवा निवेशकों की औसत उम्र मार्च 2018 में 38 वर्ष थी। इस साल मार्च में घटकर 32 वर्ष हो गई। दूसरे निवेशकों की औसत आयु भी घट गई, जो मार्च 2018 में 41.2 वर्ष से गिरकर अगस्त 2024 तक 35.8 वर्ष हो गई। यह रुझान बताता है कि शेयर बाजार युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।