{"_id":"637874bef97752563708365f","slug":"now-there-is-no-duty-on-the-export-of-iron-ore-and-steel-know-why-the-government-took-this-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"No Export Duty: लौह अयस्क व स्टील के निर्यात पर अब ड्यूटी नहीं, जानें सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
No Export Duty: लौह अयस्क व स्टील के निर्यात पर अब ड्यूटी नहीं, जानें सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
Sat, 19 Nov 2022 11:52 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:52 AM IST
सार
No Export Duty: अक्तूबर महीने में कुल निर्यात में 16% से अधिक की कमी आई है। यह लगभग 20 महीनों में आई पहली गिरावट है। बढ़ती महंगाई के बीच सरकार ने गर्मियों में गेहूं और स्टील के निर्यात पर अंकुश लगाया था। फिर कुछ प्रकार के चावलों के निर्यात पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन
Steel Export
- फोटो : iStock
विस्तार
सरकार ने शुक्रवार को लौह अयस्क और कई स्टील उत्पादों पर निर्यात शुल्क हटाने का फैसला किया। लौह अयस्क और स्टील वे सेक्टर हैं जहां निर्यात में कमी दर्ज की गई है। अक्तूबर महीने में कुल निर्यात में 16% से अधिक की कमी आई है। यह लगभग 20 महीनों में आई पहली गिरावट है।
विज्ञापन
सरकार ने शुक्रवार को आयरन ओर लंप्स और फाइन एंड पेलेट्स पर एक्सपोर्ट ड्यूटी खत्म करने का फैसला किया। कुछ शीर्षकों के तहत वर्गीकृत पिग आयरन और स्टील उत्पादों के निर्यात पर भी शून्य निर्यात शुल्क लगाने का फैसला लिया गया है। वहीं, एन्थ्रेसाइट/पीसीआई, कोकिंग कोल और फेरोनिकेल पर अब 2.5% का आयात शुल्क लगेगा, जबकि कोक और सेमी कोक पर 5% आयात शुल्क लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई के बीच सरकार ने गर्मियों में गेहूं और स्टील के निर्यात पर अंकुश लगाया था। फिर कुछ प्रकार के चावलों के निर्यात पर रोक लगाई थी। इस महीने की शुरुआत में मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि स्टील और चावल पर लागू निर्यात प्रतिबंधों की सरकार समीक्षा कर सकती है।