फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Now rich Indians buy Rolls Royce age 45 British luxury car manufacturer

Rolls-Royce: अब 45 की उम्र में ही रॉल्स-रॉयस खरीद लेते हैं अमीर भारतीय, बोले ब्रिटिश लग्जरी कार के निर्माता

Wed, 24 Jan 2024 07:17 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 07:17 AM IST
सार

कांग ने स्पेक्टर श्रेणी वाली कार को 2023 में वैश्विक बाजार में पेश किए जाने के बाद से इसकी बुकिंग का कोई आंकड़ा देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, स्पेक्टर की मांग मजबूत रही है। इसकी आपूर्ति के लिए वेटिंग अवधि एक वर्ष से अधिक हो सकती है।

विज्ञापन
Now rich Indians buy Rolls Royce age 45 British luxury car manufacturer
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेहद अमीर भारतीय अब 45 साल की उम्र में ही लग्जरी कार रॉल्स-रॉयस खरीद लेते हैं। ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता कंपनी के उत्पाद एवं क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक इवान कांग ने कहा, भारत में रॉल्स-रॉयस की कारें खरीदने वाले धनाढ्य लोगों की औसत आयु पहले की तुलना में घट गई है। अब लग्जरी कार खरीदने वालों अधिकतर ग्राहक करीब 45 वर्ष की आयु के बेहद अमीर भारतीय हैं। कांग ने कहा, रॉल्स-रॉयस कारें विशेष रूप से तैयार की जाती हैं और कीमत ग्राहकों की पसंद पर निर्भर करती है। स्पेक्टर मॉडल की शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम) 7.50 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


वेटिंग अवधि एक साल से ज्यादा
कांग ने स्पेक्टर श्रेणी वाली कार को 2023 में वैश्विक बाजार में पेश किए जाने के बाद से इसकी बुकिंग का कोई आंकड़ा देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, स्पेक्टर की मांग मजबूत रही है। इसकी आपूर्ति के लिए वेटिंग अवधि एक वर्ष से अधिक हो सकती है।

विज्ञापन
  • ई-वाहन स्पेक्टर लॉन्च, कीमत 10 करोड़: रॉल्स-रॉयस मोटर कार्स ने मंगलवार को अपना नया पूर्ण इलेक्ट्रिक वाहन ‘स्पेक्टर’ भारतीय बाजार में पेश किया। इसकी चेन्नई में शोरूम कीमत 10 करोड़ रुपये है। इस मौके पर स्पेक्टर मॉडल का ‘चार्टरेस’ (हरा-पीला) रंग का खास संस्करण भी पेश किया गया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यात्री वाहन उद्योग में 20% तक वृद्धि संभव: यात्री वाहन (पीवी) उद्योग में चालू वित्त वर्ष के दौरान 18 से 20 फीसदी वृद्धि की उम्मीद है। मजबूत ऑर्डर बुक और आपूर्ति शृंखला में सुधार जैसे कारकों के दम पर 2024-25 में भी वृद्धि जारी रहने की संभावना है।


क्रेडिट रेटिंग एजेंसी केयरएज ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा, प्रीमियम श्रेणी की मांग अच्छी रहने की उम्मीद है। हालांकि, उच्च ब्याज दरों और महंगाई के कारण सस्ती कारों की मांग कम हो सकती है। इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर श्रेणी में पिछले कुछ वर्षों में बिक्री काफी बढ़ी है।



कुल ई-वाहन बिक्री में इसका 6 फीसदी योगदान है। केयरएज रिसर्च की निदेशक तन्वी शाह ने कहा, 2022-24 में यात्री वाहन उद्योग ने 27 फीसदी की सालाना वृद्धि के साथ रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed