फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Now payments abroad will be possible through UPI, agreement between Google and NPCI

NPCI: अब यूपीआई से विदेश में भी भुगतान होगा संभव, गूगल और एनपीसीआई के बीच समझौता

Wed, 17 Jan 2024 08:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 17 Jan 2024 08:09 PM IST
सार

NPCI: गूगल इंडिया डिजिटल सर्विसेज और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम की सहयोगी कंपनी एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने एक समझौता किया है। इसके तहत विदेश जाने वाले भारतीय यात्री देश के बाहर भी गूगल पे का इस्तेमाल कर भुगतान कर सकेंगे।

विज्ञापन
Now payments abroad will be possible through UPI, agreement between Google and NPCI
NPCI - फोटो : wikipedia

विस्तार

अब आप यूपीआई के जरिये विदेश में भी भुगतान किया जा सकेगा। इसके लिए गूगल इंडिया डिजिटल सर्विसेज और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम की सहयोगी कंपनी एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने एक समझौता किया है। इसके तहत विदेश जाने वाले भारतीय यात्री देश के बाहर भी गूगल पे का इस्तेमाल कर भुगतान कर सकेंगे। इस नए समझौते के बाद नकदी ले जाने और अंतरराष्ट्रीय भुगतान गेटवे की मदद लेने की जरूरत नहीं होगी। 

विज्ञापन

यूपीआई से विदेशों में आसान होगा लेनदेनः एनपीसीआई

समझौते के बाद एनआईपीएल के सीईओ रितेश शुक्ला ने कहा, यह रणनीतिक साझेदारी न केवल भारतीय यात्रियों के लिए विदेशी लेनदेन को सरल बनाएगी बल्कि हमें एक सफल डिजिटल भुगतान प्रणाली के संचालन की विशेषज्ञता को अन्य देशों में विस्तारित करने में भी मदद करेगी। इस समझौते के बाद वैश्विक स्तर पर यूपीआई की उपस्थिति मजबूत होगी। विदेशी व्यापारियों को उन भारतीय ग्राहकों तक पहुंच मिलेगी तो ग्राहकों को अब डिजिटल भुगतान करने के लिए केवल विदेशी मुद्रा और क्रेडिट या विदेशी मुद्रा कार्ड पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

विज्ञापन

Image

गूगल ने बयान जारी कर यह बताया

समझौते के बाद गूगल पे ने बयान जारी कर बताया कि समझौते के तीन प्रमुख उद्देश्य हैं। सबसे पहले यह भारत के बाहर यात्रियों के लिए यूपीआई भुगतान को व्यापक बनाएगा, इससे लोग विदेश में विदेश में आसानी से लेनदेन कर सकेंगे। दूसरा, अन्य देशों में यूपीआई जैसी डिजिटल भुगतान प्रणाली स्थापित करने में भी मदद मिलेगी, जो निर्बाध वित्तीय लेनदेन के लिए एक मॉडल प्रदान करेगा। तीसरा, यूपीआई के बुनियादी ढांचे का उपयोग करके देशों के बीच पैसे भेजने की प्रक्रिया को आसान बनाने पर ध्यान केंद्रित करना है। इससे सीमा पार वित्तीय लेनदेन आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed