फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Now make conversational payments using UPI and AI: RBI

RBI: यूपीआई के जरिए ऑफलाइन भुगतान की सीमा 200 से बढ़कर 500 करने का प्रस्ताव, लेनदेन में AI का भी होगा प्रयोग

Thu, 10 Aug 2023 04:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 10 Aug 2023 04:08 PM IST
सार

UPI Offiline Payment: आरबीआई गवर्नर ने कहा कि छोटे मूल्य के डिजिटल लेनदेन नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड, यूपीआई लाइट और ऑफलाइन तरीके से 200 रुपये के भुगतान की सीमा को बढ़ाकर 500 रुपये करने का प्रस्ताव किया गया है। हालांकि कुल भुगतान की सीमा अब भी 2000 रुपये ही होगी।

विज्ञापन
Now make conversational payments using UPI and AI: RBI
यूपीआई पेमेंट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद गुरुवार को यूपीआई पर भी बड़ा एलान किया। केंद्रीय बैंक ने यूपीआई भुगतान को और आधुनिक बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि केंद्रीय बैंक अब एनएफसी का इस्तेमाल करते हुए यूपीआई से ऑफलाइन भुगतान की भी अनुमति दे रहा है। इस तरीके से यूपीआई लाइट के जरिए 500 रुपये तक का पमेंट किया जा सकेगा। बता दें कि यूपीआई पर छोटे मूल्य के लेनदेन को गति देने के लिए दिसंबर 2022 में यूपीआई लाइट की लॉन्चिंग की गई थी। नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) ब्लूटूथ जैसी तकनीक है इसका इसका इस्तेमाल छोटी मात्रा मात्रा में डाटा ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। वायरलेस कार्ड में भी इसी का इस्तेमाल होता है।

विज्ञापन

यूपीआई लाइट से भुगतान की सीमा 200 से बढ़ाकर 500 रुपये करने का प्रस्ताव

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि छोटे मूल्य के डिजिटल लेनदेन नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड और यूपीआई लाइट से 200 रुपये के भुगतान की सीमा को बढ़ाकर 500 रुपये करने का प्रस्ताव किया गया है। हालांकि कुल भुगतान की सीमा अब भी 2000 रुपये ही होगी। इस कदम का मकसद भुगतान के इस तरीके की स्वीकार्यता में वृद्धि करना है। आरबीआई के अनुसार इस प्रस्ताव से खुदरा क्षेत्र डिजिटल रूप से और अधिक सक्षम होगा, इसके साथ ही ऐसे क्षेत्र जहां इंटरनेट और दूरसंचार संपर्क कमजोर है या उपलब्ध नहीं है वहां भी कम राशि का लेन-देन किया जा सकेगा।

विज्ञापन

यूपीआई पर ग्राहक एआई के जरिए कन्वर्सेशनल भुगतान कर सकेंगे

गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि अब यूपीआई पर ग्राहक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए कन्वर्सेशनल भुगतान कर सकेंगे। इसका मतलब है कि एआई को निर्देश देते हुए भी अब भुगतान संभव हो सकेगा। केंद्रीय बैंक आरबीआई जल्द ही यूपीआई पर कन्वर्सेशनल पेमेंट्स की सुविधा शुरू करने जा रहा है। आरबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ऐसे लेनदेन पूरी तरह से सुरक्षित होंगे। इसके साथ ही यह सुविधा स्मार्टफोन और फीचर फोन दोनों पर उपलब्ध होंगे। यह हिंदी के साथ-साथ अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में उपलबध होगा। आरबीआई ने कहा है कि उक्त घोषणाओं के संबंध में जल्द ही एनपीसीआई (National Payments Corporation of India) को निर्देश दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed