फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Now deposit old 500 and 1000 rupee notes in PMGKY scheme

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में जमा हो सकेंगे 500 और 1000 रुपये के नोट

Mon, 19 Dec 2016 08:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 19 Dec 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
Now deposit old 500 and 1000 rupee notes in PMGKY scheme

नोटबंदी के बीच कालाधन रखने वालों के लिए राहत भरी खबर आ रही है। अब सरकार ने तीस दिसंबर तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 500 और 1000 रुपए के नोट जमा करवाने में छूट दे दी है। गौरतलब है कि आठ नवंबर के बाद सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोट को केवल बैंक में जमा करवाने की बात कही थी।

विज्ञापन


इस योजना के साथ सरकार की तरफ से अघोषित आय रखने वालों को एक मौका दिया गया है जिससे वह 50 फीसद टैक्स के तौर पर जमा करने के साथ 25 फीसद रकम को बिना ब्याज के चार सालों तक जमा करने से ब्लैक मनी हो व्हाइट कर सकेंगे।
विज्ञापन


तीस के बाद लोगों को केवल चेक या आरटीजीएस के माध्यम से रकम का भुगतान करना होगा। बैंक इस स्कीम के तहत कैश नहीं लेंगे।

5000 से अधिक के पुराने नोट 30 तक एक ही बार जमा होंगे

Now deposit old 500 and 1000 rupee notes in PMGKY scheme
money shimla
अगर आप बड़ी मात्रा में पुराने नोट रखे हुए बैठे हैं और उन्हें बैंक खाते में जमा करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए निराशाजनक खबर है। सरकार ने नया नियम बनाते हुए बैंकों में 500 और 1,000 रुपए के पुराने नोट जमा कराने की सीमा निर्धारित कर दी है। इसके मुताबिक,  अब 30 दिसंबर तक एक खाते में 5,000 रुपए से अधिक के पुराने नोट केवल एक बार ही जमा कर सकेंगे। 

बताया जा रहाहै कि बैंक खातों के जरिए काले धन को सफेद करने की शिकायतों को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।

सरकार को उम्मीद है कि इससे  काले धन को सफेद करने की कोशिशों पर रोक लगेगी। 

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में छूट

Now deposit old 500 and 1000 rupee notes in PMGKY scheme
अंग्रेजी अखबार 'इकनॉमिक टाइम्स' के मुताबिक, वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'अब बड़ी राशि वाले नोट बैंक खातों में बार-बार नहीं जमा कराए जा सकते। लोग अब केवल 5,000 रुपए तक की सीमा में ही जमा करा सकते हैं।'

हालांकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) के तहत पैसे जमा कराने की कोई सीमा नहीं होगी। इसमें काले धन की घोषणा करने का प्रावधान है। 17 दिसंबर को जारी की गई वित्त मंत्रालय की अधिसूचना में में ये घोषणाएं की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed