{"_id":"57e122bf4f1c1bf63aa822ae","slug":"now-call-cbi-if-income-tax-officer-seek-bribe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घूस मांगने वाले आयकर अधिकारियों की खैर नहीं","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
घूस मांगने वाले आयकर अधिकारियों की खैर नहीं
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 20 Sep 2016 06:25 PM IST
विज्ञापन
अायकर विभ्ााग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आयकर विभाग में जारी भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की ठान ली है। आयकर विभाग में भ्रष्टाचार रोकने के लिये कर विभाग के सभी दफ्तरों में प्रमुखता से सीबीआई के फोन नंबर प्रदर्शित किये जाएंगे।
विज्ञापन
अगर कोई रिश्वत मांगता है तो संबंधित व्यक्ति फोन कर सकता है और सीबीआई वहां पहुंच जाएगी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने सभी कर दफ्तरों को डिस्पले बोर्ड लगाने का आदेश दिया है। इसपर यह लिखा होगा कि अगर कोई रिश्वत की मांग करता है, आप सीबीआई से संपर्क कीजिए।
विज्ञापन
सीबीडीटी ने आदेश में कहा, आयकर विभाग के साथ मुख्य आयुक्तों, प्रधान आयकर महानिदेशक से अनुरोध है कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक दफ्तरों में इस सूचना प्राप्ति की तारीख से 30 दिन के भीतर डिस्प्ले बोर्ड लगायें जिसमें सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के बारे में पूरा ब्योरा होगा।
विज्ञापन
तीन भाषाओं में लिखा होगा नंबर
सरकार यह चाहती है कि करदाताओं को कर विभाग के दफ्तरों में परेशान नहीं किया जाए और भ्रष्टाचार समाप्त हो, यह कदम उसी का हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल की शुरूआत में उन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा था जो जन शिकायतों को दूर नहीं करते या भ्रष्ट हैं।
सीबीडीटी के अनुसार सीबीआई निदेशक ने पांच सितंबर के एक पत्र में लिखा था कि हिंदी, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में प्रमुखता से यह प्रकाशित हो कि अगर रिश्वत की मांग की जाती है तो वे सीबीआई से संपर्क करें।
उसे प्रमुख स्थलों पर लगाया जा सकता है। उसके बाद उक्त कदम उठाया गया है।
सीबीडीटी के अनुसार सीबीआई निदेशक ने पांच सितंबर के एक पत्र में लिखा था कि हिंदी, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में प्रमुखता से यह प्रकाशित हो कि अगर रिश्वत की मांग की जाती है तो वे सीबीआई से संपर्क करें।
उसे प्रमुख स्थलों पर लगाया जा सकता है। उसके बाद उक्त कदम उठाया गया है।