{"_id":"666ae64868bb14f3b101452f","slug":"nokia-ericsson-to-pick-rs-2-458-cr-stake-in-vodafone-idea-in-lieu-of-dues-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Voda-Idea: नोकिया इंडिया- एरिक्सन को 2458 करोड़ रुपये के शेयर देगी वोडा-आइडिया; बोर्ड की मंजूरी, ये है कारण","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Voda-Idea: नोकिया इंडिया- एरिक्सन को 2458 करोड़ रुपये के शेयर देगी वोडा-आइडिया; बोर्ड की मंजूरी, ये है कारण
Thu, 13 Jun 2024 06:00 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 13 Jun 2024 06:00 PM IST
सार
Voda-Idea: वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल ने आज 10 रुपये अंकित मूल्य के करीब 166 करोड़ इक्विटी शेयरों को 14.80 रुपये प्रति शेयर के निर्गम मूल्य पर 2,458 करोड़ रुपये तक के कुल लाभ के लिए अपने दो प्रमुख विक्रेताओं, नोकिया सॉल्यूशंस एंड नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और एरिक्सन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को शेयर आवंटित करने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
voda-idea
- फोटो : amarujala.com
विस्तार
कर्ज के बोझ से दबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया अपने आंशिक बकाये का भुगतान करने के लिए नोकिया इंडिया और एरिक्सन इंडिया को 2,458 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित करेगी। वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) के बोर्ड ने कंपनी के फॉलो-ऑन ऑफर प्राइस की तुलना में लगभग 35 प्रतिशत अधिक कीमत पर तरजीही आधार पर शेयरों के आवंटन को मंजूरी दे दी है। ये शेयर छह महीने के लॉक-इन के साथ जारी किए जाएंगे। कंपनी ने गुरुवार को एक नियामकीय फाइलिंग में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
कंपनी ने अपने बयान में कहा, ''वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल ने आज 10 रुपये अंकित मूल्य के करीब 166 करोड़ इक्विटी शेयरों को 14.80 रुपये प्रति शेयर के निर्गम मूल्य पर 2,458 करोड़ रुपये तक के कुल लाभ के लिए अपने दो प्रमुख विक्रेताओं, नोकिया सॉल्यूशंस एंड नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और एरिक्सन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को शेयर आवंटित करने की मंजूरी दे दी है।"
विज्ञापन
टेलिकॉम कंपनी ने अपनी एक विज्ञप्ति में कहा कि नोकिया और एरिक्सन क्रमशः 1,520 करोड़ रुपये और 938 करोड़ रुपये तक की भागीदारी करेंगे। इस फैसले पर 10 जुलाई, 2024 को आयोजित होने वाली ईजीएम में वीआईएल के शेयरधारकों का अनुमोदन लिया जाएगा।
विज्ञापन
कंपनी ने अपनी फाइलिंग में कहा, "नोकिया और एरिक्सन की वीआईएल के साथ नेटवर्क उपकरणों के प्रमुख आपूर्तिकर्ता के रूप में दीर्घकालिक साझेदारी है। यह तरजीही आवंटन वीआईएल को अपने बकाये का हिस्सा चुकाने में सक्षम करेगा।"