फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   no NOC from departments of Pollution Labour Industry in Delhi Says Prakash Javadekar

दिल्ली में घरेलू उद्योगों के लिए बड़ी खबर, अब नहीं होगी NOC की जरूरत

Sun, 17 Nov 2019 01:21 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 17 Nov 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
no NOC from departments of Pollution Labour Industry in Delhi Says Prakash Javadekar
प्रकाश जावडेकर - फोटो : PTI

घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इस मामले में अब सरकार ने एक और कदम उठाया है, जिससे लाखों उद्योगों को काफी फायदा होगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने इस संदर्भ में ट्वीट कर कहा है कि अब दिल्ली में घरेलू उद्योगों को प्रदूषण, लेबर और उद्योग विभाग से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट ( NOC ) नहीं लेना होगा। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
 

तीन लाख उद्योगों को होगा फायदा 

सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से करीब तीन लाख उद्योगों को फायदा होगा और घरेलू उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। 

जावडेकर ने किया ये ट्वीट

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने अपने ट्वीट में कहा है कि, 'नरेंद्र मोदी सरकार का दिल्ली के लिए एक बड़ा निर्णय। घरेलू उद्योगों का अब कार्य करना आसान हुआ । प्रदूषण, लेबर और उद्योग विभाग के एनओसी की जरूरत नहीं। तीन लाख घरेलू उद्योगों को होगा फायदा।'

पहले उठाए थे ये कदम

बता दें कि सरकार द्वारा छोटे उद्योगों की रजिस्ट्रेशन फीस पहले ही कम कर दी गई थी। इसका फायदा छोटे और मध्यम कारोबारियों को मिला। साथ ही घरेलू उद्योगों को सीलिंग से बचाने के लिए जिन छोटी इकाइयों से प्रदूषण नहीं होता है उन्हें रिहाइशी इलाकों में भी चलाने की अनुमति दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed