फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   no increase in lease rent for the SEZ units for the current financial year

राहत: सरकार की नहीं बढ़ाया सेज परियोजनाओं में इकाइयों का 2020-21 का किराया

Tue, 12 May 2020 10:21 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 12 May 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
no increase in lease rent for the SEZ units for the current financial year
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

सरकारी स्वामित्व वाले विशेष आर्थिक क्षेत्रों (सेज) में काम कर रही इकाइयों का 2020-21 के दौरान पट्टा किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को यह घोषणा की। 

विज्ञापन


31 जुलाई तक टाला पट्टा किराया भुगतान 
मंत्रालय ने यह भी कहा है कि सेज में काम करने वाली इकाइयों का पहली तिमाही का पट्टा किराया भुगतान 31 जुलाई तक के लिए टाल दिया गया है। इस बढ़ी अवधि के लिए किराए पर कोई ब्याज भी नहीं लिया जाएगा। 
विज्ञापन


व्यय विभाग के साथ किया विचार विमर्श 
मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए व्यय विभाग के साथ विचार विमर्श के बाद सेज इकाइयों को यह राहत देने का फैसला किया गया है। उसने कहा कि सेज स्थित इकाइयों के पट्टा किराया में 2020-21 के दौरान कोई वृद्धि नहीं होगी। मंत्रालय ने दूसरे विशेष आर्थिक क्षेत्रों के विकास आयुक्तों से भी कहा है कि वह राज्य सरकार और निजी स्वामित्व वाले सेज डेवलपर्स को भी इसी तरह की राहत के उपायों पर विचार करने को कहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में सात सरकारी स्वामित्व वाले सेज
देश में सात सरकारी स्वामित्व वाले सेज हैं। ये कांडला, चेन्नई, फाल्टा, कोच्चि, नोएडा, सांताक्रुज और विशाखापत्तनम में हैं। ये सभी क्षेत्र एक विकास आयुक्त के निरीक्षण के तहत हैं। एक विकास आयुक्त ने सरकार के इस कदम को सही समय पर उठाया गया कदम बताया। 

देश के प्रमुख निर्यात केंद्र हैं सेज
उन्होंने कहा कि ऐसे समय जब सेज स्थित इकाइयां लॉकडाउन से उत्पन्न स्थिति में संघर्ष कर रहीं हैं, सरकार की इस राहत से उन्हें मदद मिलेगी। सेज देश के प्रमुख निर्यात केंद्र हैं। सरकार इन क्षेत्रों में स्थित इकाइयों को एकल खिड़की निर्यात की सुविधा के साथ ही कई तरह के प्रोत्साहन भी देती है। 

पहली छमाही में 14.5 फीसदी बढ़ा निर्यात कारोबार
वित्त वर्ष 2019-20 की पहली छमाही में सेज स्थित इकाइयों का कुल निर्यात कारोबार 14.5 फीसदी बढ़कर 3.82 लाख करोड़ रुपये रहा जबकि इससे पिछले पूरे वित्त वर्ष में इन क्षेत्रों से 7.02 लाख करोड़ रुपये का निर्यात कारोबार किया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed