फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   No country better than India in using tech to protect clients' securities: SEBI chief

SEBI: ग्राहकों की प्रतिभूतियों की सुरक्षा पर सेबी चीफ ने कही बड़ी बात, तकनीक के मामले में भारत सबसे बेहतर

Fri, 28 Oct 2022 04:51 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 28 Oct 2022 04:51 PM IST
सार

SEBI: बुच ने 'पूंजी बाजार में डेटा और प्रौद्योगिकी' विषय पर हुए कार्यक्रम में अपने व्याख्यान के दौरान कहा है कि पूरे बाजार में तकनीक के क्षेत्र में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है। हमने प्रतिभूतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वो किया है जो दुनिया में कहीं भी कभी नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
No country better than India in using tech to protect clients' securities: SEBI chief
माधवी पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच ने शुक्रवार को कहा है कि ग्राहकों की प्रतिभूतियों को संरक्षित करने के लिए तकनीक के इस्तेमाल के  मामले में भारत से बेहतर दुनिया में कोई देश नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि हमारे यहां ग्राहकों की प्रतिभूतियों की सुरक्षा के लिए प्रौद्योगिकी का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। सेबी प्रमुख ने कहा कि विदेशी निवेशक अक्सर उन्हें कहते हैं कि वह भाग्यशाली हैं कि देश में डेटा और प्रौद्योगिकी की संस्कृति है, जो पूंजी बाजार नियामक की भूमिका को प्रभावी बना रही है।
विज्ञापन


बुच ने 'पूंजी बाजार में डेटा और प्रौद्योगिकी' विषय पर हुए कार्यक्रम में अपने व्याख्यान के दौरान कहा है कि पूरे बाजार में तकनीक के क्षेत्र में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है। हमने प्रतिभूतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वो किया है जो दुनिया में कहीं भी कभी नहीं किया गया है। आज ग्राहकों की मार्जिन व प्रतिभूतियों की सुरक्षा के मामले भारत से बेहतर दुनिया का कोई भी देश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed