{"_id":"5fc771118ebc3e9c055bdba9","slug":"niti-aayog-deputy-chairman-rajiv-kumar-said-that-economy-growth-rate-will-remain-positive-in-fourth-quarter","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी तिमाही में क्या आएगा अर्थव्यवस्था में सुधार? जानिए क्या है नीति आयोग की राय","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
चौथी तिमाही में क्या आएगा अर्थव्यवस्था में सुधार? जानिए क्या है नीति आयोग की राय
Wed, 02 Dec 2020 04:18 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 02 Dec 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था
- फोटो : pixabay
नीति आयोग का मानना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था अब महामारी की वजह से आई गिरावट से उबर रही है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर सकारात्मक रहेगी।
विज्ञापन
किसानों की आमदनी बढ़ाना चाहती है सरकार
कुमार ने कहा कि केंद्र के नए कृषि सुधार कानूनों का मकसद किसानों की आमदनी बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इन कानूनों को लेकर किसानों के आंदोलन की वजह गलतफहमी तथा उन तक सही जानकारी नहीं पहुंचना है। इन चीजों को दूर करने की जरूरत है।
विज्ञापन
गिरावट से उबर रही है अर्थव्यवस्था
कुमार ने कहा कि दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़ों से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था अब कोविड-19 महामारी की वजह से आई गिरावट से उबर रही है। 'मुझे उम्मीद है कि तीसरी तिमाही में हम आर्थिक गतिविधियों का वही स्तर हासिल कर लेंगे, जो एक साल पहले रहा था।'
विज्ञापन
बहुत अधिक नहीं होगी वृद्धि
उन्होंने कहा कि चौथी तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर पिछले साल की समान अवधि की तुलना में बढ़ेगी। हालांकि, यह बहुत अधिक नहीं होगी। कुमार ने कहा कि सरकार ने इस समय का इस्तेमाल कई संरचनात्मक सुधारों के लिए किया है। अभी कई सुधार पाइपलाइन में हैं।