फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   nirmala sitharaman to hold second press conference today agriculture sector supply chain may get big

राहत पैकेज की दूसरी किस्त आज, थोड़ी देर बाद वित्त मंत्री सीतारमण करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Thu, 14 May 2020 03:23 PM IST
Sneha Baluni बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 14 May 2020 03:23 PM IST
सार

  • आज दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
  • कृषि क्षेत्र और उससे जुड़ी गतिविधियों को लेकर बड़ा एलान संभव
  • सप्लाई चेन को दुरुस्त करने के लिए दी जा सकती है राहत

विज्ञापन
nirmala sitharaman to hold second press conference today agriculture sector supply chain may get big
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। यह कॉन्फ्रेंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित राहत पैकेज के संबंध में है। वे 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज से जुड़े विवरण बताएंगी। माना जा रहा है कि मंत्री कृषि क्षेत्र और उससे जुड़ी गतिविधियों को लेकर बड़ा एलान कर सकती हैं। इसके अलावा सप्लाई चेन को दुरुस्त करने के लिए मोदी सरकार की तरफ से बड़ी राहत दिए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का एलान किया था। इसकी पहली किस्त का ब्योरा वित्त मंत्री ने बुधवार को दिया था। इसमें छोटे उद्योगों में काम करने वालों को काफी राहत दी गई है। आज सीतारमण इसकी दूसरी किस्त की जानकारी देंगी।

एमएसएमई सेक्टर को मिली थी राहत
वित्त मंत्री ने बुधवार को राहत पैकेज की पहली किस्त का देशवासियों को ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि एमएसएमई को तीन लाख करोड़ रुपये का लोन दिया जाएगा।  एमएसएमई के लिए सरकार छह कदम उठाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि 31 अक्तूबर 2020 से एमएसएमई को लोन की सुविधा मिलेगी। बिना गारंटी के 3 लाख करोड़ तक का लोन दिया जाएगा और 45 लाख एमएसएमई को इसके तहत फायदा होगा। इन्हें एक साल तक मूल धन नहीं चुकाना होगा। तनाव वाली एमएसएमई को 20,000 करोड़ का कर्ज दिया जाएगा।


एमएसएमई की परिभाषा बदली
सरकार ने एमएसएमई की परिभाषा बदल दी है ताकि ज्यादा से ज्यादा उद्योगों और उनमें काम करने वाले लोगों को इसका फायदा मिल सके। अब एक करोड़ रुपये तक निवेश करके पांच करोड़ रुपये तक कारोबार करने वाले उद्योग सूक्ष्म में आएंगे। वहीं 10 करोड़ तक का निवेश करके 50 करोड़ रुपये तक कमाने वाली कंपनियां लघु उद्योग में आएंगी।

15 हजार से कम सैलरी वालों को मिलेगी सरकारी राहत
15 हजार रुपये से कम सैलरी वालों को सरकारी सहायता मिलेगी। सैलरी का 24 फीसदी सरकार पीएफ में जमा करेगी। इसके लिए सरकार की ओर से 2,500 करोड़ की मदद दी जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा पीएफ कॉन्ट्रीब्यूशन अगले तीन महीनों के लिए घटाया जा रहा है। यह कदम नियोक्ताओं के लिए उठाया गया है। पीएसयू को 12 फीसदी ही देना होगा। पीएसयू पीएफ का 12 फीसदी ही देंगे लेकिन कर्मचारियों को 10 फीसदी पीएफ देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed