फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nirmala Sitharaman says Finance Ministry focuses on bringing all business establishments under GST net

GST: वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं- सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जीएसटी के दायरे में लाया जाएगा

Wed, 08 Nov 2023 05:25 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्लीवापी (गुजरात)
एजेंसी, नई दिल्लीवापी (गुजरात) Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 08 Nov 2023 05:25 AM IST
सार

निर्मला सीतारमण ने गुजरात के वापी में जीएसटी सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीतारमण ने कहा कि जीएसटी सुविधा केंद्रों से व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जीएसटी पंजीकरण कराने में आने वाली असुविधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी और मुद्दों को हल करने में आसानी होगी।
 

विज्ञापन
Nirmala Sitharaman says Finance Ministry focuses on bringing all business establishments under GST net
निर्मला सीतारमण। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि वित्त मंत्रालय का ध्यान न केवल जीएसटी संग्रह बढ़ाने पर, बल्कि सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को इसके दायरे में लाने पर भी है। गुजरात में जीएसटी सुविधा केंद्र खोले जाने के अवसर पर आयोजित एक समारोह में सीतारमण ने कहा, जीएसटी सुविधा केंद्रों से व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जीएसटी पंजीकरण कराने में आने वाली असुविधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी और मुद्दों को हल करने में आसानी होगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, हर महीने देश का जीएसटी संग्रह बढ़ रहा है। जीएसटी ने कई वस्तुओं पर पहले की तुलना में कर का बोझ कम किया है। व्यापारियों को पता है कि अब उन्हें पहले की तरह दोहरा कर नहीं देना होता है। इस वजह से जीएसटी संग्रह बढ़ रहा है। लेकिन अभी भी कई प्रतिष्ठान इसके दायरे से बाहर हैं और वे औपचारिक अर्थव्यवस्था का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए जीएसटी के दायरे में आना चाहिए। हम टैक्स के रूप में छोटा सा हिस्सा ही लेते हैं और अर्थव्यवस्था का औपचारीकरण तभी हो सकता है, जब प्रत्येक व्यक्ति कर के दायरे में हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed