फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nirmala Sitharaman says Every penny by the Central government that is due to Karnataka is given

Karnataka: 'केंद्र सरकार ने एक-एक पैसा राज्य सरकार को समय पर दिया', कर्नाटक सरकार पर निर्मला सीतारमण का पलटवार

Sun, 24 Mar 2024 12:02 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 24 Mar 2024 12:02 PM IST
सार

कांग्रेस का आरोप है कि पिछले कुछ सालों में कर राजस्व में कर्नाटक के हिस्से का पैसा ट्रांसफर और सहायता अनुदान में राज्य के साथ अन्याय किया गया है। इस पर वित्त मंत्री सीतारमण ने पलटवार किया।
 

विज्ञापन
Nirmala Sitharaman says Every penny by the Central government that is due to Karnataka is given
निर्मला सीतारमण - फोटो : SELF

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर्नाटक सरकार द्वारा कर राजस्व वितरण में राज्य के साथ हुए अन्याय के आरोप पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कर्नाटक को देने वाला एक-एक पैसा राज्य सरकार को समय पर दिया है। साथ ही दावा किया कि यूपीए के 10 सालों की तुलना में साल 2014 से 2024 तक कर बंटवारे (Tax devolution ) में साढ़े तीन गुना अधिक वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन


कांग्रेस का आरोप
गौरतलब है, कांग्रेस का आरोप है कि पिछले कुछ सालों में कर राजस्व में कर्नाटक के हिस्से का पैसा ट्रांसफर और सहायता अनुदान में राज्य के साथ अन्याय किया गया है। 
विज्ञापन


वित्त मंत्री का पलटवार
इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूपीए सरकार और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के तहत कर्नाटक को दिए गए केंद्रीय करों और अनुदान सहायता की हिस्सेदारी की तुलना की। उन्होंने कहा कि कर्नाटक को किसी भी तरह से वंचित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि साल 2014 से 2024 तक कर बंटवारे (Tax devolution ) में 258 फीसदी की वृद्धि हुई है, जो यूपीए के 10 वर्षों की तुलना में 3.5 गुना अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि सहायता अनुदान पर नजर डालें तो राज्यों को दिए अनुदान में 273 फीसदी की वृद्धि हुई है, जो यूपीए सरकार द्वारा दिए गए अनुदान से 3.7 गुना अधिक है। उन्होंने बताया कि साल 2004 से 2014 के बीच, कर्नाटक को प्रति वर्ष 81,795 करोड़ रुपये कर बंटवारे के रूप में दिए गए। जबकि 2014-2024 के बीच राज्य को भुगतान किया गया कर हिस्सा लगभग 2.93 लाख करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed