{"_id":"636fa14616a8d676f92fb3d4","slug":"nirmala-sitharaman-said-the-coming-decade-will-be-techade-where-it-will-take-us-forward","type":"story","status":"publish","title_hn":"Finance Minster: निर्मला सीतारमण ने कहा- आने वाला दशक 'टेकेड' होगा, वहीं हमें आगे ले जाएगा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Finance Minster: निर्मला सीतारमण ने कहा- आने वाला दशक 'टेकेड' होगा, वहीं हमें आगे ले जाएगा
Sat, 12 Nov 2022 07:28 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Sat, 12 Nov 2022 07:28 PM IST
सार
Finance Minster: सीतारमण ने कहा, 'प्रौद्योगिकी संचालित इनोवटर्स वे हैं जिनकी हमें आवश्यकता है, वे स्थानीय स्तर पर समाधान उपलब्ध करा रहे हैं जो कि सस्ती हैं और इनकी संभावनाएं बढ़ रही हैं।'
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि आने वाला दशक एक 'टेकेड' होगा और तकनीक ही हमें आगे बढ़ाने वाली है। 'टेकस्पार्क्स' नाम के एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि इनोवेशन की मितव्ययिता और मापनीयता पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
सीतारमण ने कहा, 'प्रौद्योगिकी संचालित इनोवटर्स वे हैं जिनकी हमें आवश्यकता है, वे स्थानीय स्तर पर समाधान उपलब्ध करा रहे हैं जो कि सस्ती हैं और इनकी संभावनाएं बढ़ रही हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब तक नए इनोवेशंस के लागत प्रभावी और मापने योग्य नहीं होंगे, तब तक भारत के इनोवेशंस अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाला दशक टेकेड का है और यही हमें आगे ले जाने वाला है। उन्होंने कहा कि प्राद्योगिकी हमें वे चीजें मुहैया कराने वाली हैं जो अब तक दुनिया के किसी भी हिस्से में उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
सीतारमण ने कहा कि डिजिटल स्केलेटल नेटवर्क जो भारत के अलावा दुनिया में कहीं भी उपलब्ध नहीं हैं। भारत में सरकार के साथ मिलकर डिजिटल बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है ताकि इसे जनता की भलाई के लिए इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसा उदाहरण फिलहाल दुनिया में दूसरी जगहों पर नहीं मिला है। साथ ही वित्त मंत्री ने यह भी कहा है कि जब हम टेकेड क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों की बात कर रहे हैं तो यह कोई बड़बोलेपन की बात नहीं है।
उन्होंने कहा कि एक समय था जब लोग ग्लोबल स्टैंडर्ड की बात करते थे, आज वह समय है जब भारत स्टैंडर्ड सेट कर रहा है। भारत ने कोरोना महामारी के दौरान उससे निपटने में और उसके बाद वैश्विक मानकों को हासिल किया है।