फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nirmala Sitharaman: Finance Minister advised RBI, there is a need for better coordination to control inflation

Nirmala Sitharaman: वित्तमंत्री ने दी आरबीआई को सलाह, बाेलीं-महंगाई पर लगाम के लिए बेहतर तालमेल की जरूरत

Thu, 08 Sep 2022 01:12 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 08 Sep 2022 01:12 PM IST
सार

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री ने कहा, 'आरबीआई को कुछ हद तक तालमेल बिठाना होगा। हो सकता है कि वर्तमान में यह तालमेल उतना न हो, जितना कि अन्य पश्चिमी विकसित देश में होता है।

विज्ञापन
Nirmala Sitharaman: Finance Minister advised RBI, there is a need for better coordination to control inflation
निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

विस्तार

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए राजकोषीय नीति और अन्य कारकों के साथ अधिक बेहतर ढंग से तालमेल बिठाना होगा। उन्होंने आर्थिक थिंक टैंक इक्रियर की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि मुद्रास्फीति प्रबंधन को केवल मौद्रिक नीति पर नहीं छोड़ा जा सकता है। यह कवायद कई देशों में पूरी तरह से अप्रभावी साबित हुई है।

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा, 'आरबीआई को कुछ हद तक तालमेल बिठाना होगा। हो सकता है कि वर्तमान में यह तालमेल उतना न हो, जितना कि अन्य पश्चिमी विकसित देश में होता है। मैं रिजर्व बैंक को कुछ बता नहीं रही हूं। मैं आरबीआई को कोई आगे का निर्देश नहीं दे रही हूं, लेकिन सच्चाई यह है कि भारत की अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए मौद्रिक नीति के साथ ही राजकोषीय नीति पर भी काम करना होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसी कई अर्थव्यवस्थाएं हैं जहां नीति को इस तरह तैयार किया गया है कि मुद्रास्फीति को संभालने के लिए मौद्रिक नीति और ब्याज दर प्रबंधन एकमात्र साधन हैं। सीतारमण ने कहा, 'मैं कहूंगी कि भारत का मुद्रास्फीति प्रबंधन कई अलग-अलग गतिविधियों की साझा कवायद है और जिनमें से ज्यादातर आज की परिस्थितियों में मौद्रिक नीति से बाहर है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रूस से कच्चा तेल खरीदने का फैसला लेने के लिए पीएम बधाई के पात्रः नरेंद्र मोदी
कार्यक्रम के दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने यह भी कहा है कि मैं रूस से कच्चा तेल खरीदने का फैसला लेने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का सम्मान करती हूं। वित्तमंत्री ने कहा कि रूस से तेल खरीदना सही फैसला है क्योंकि वे छूट पर कच्चा तेल मुहैया कराने को तैयार हैं। 



वित्त मंत्री ने कहा है कि हमारे पूरे आयात में रूस का हिस्साा 2% था जो कच्चा तेल का आयात शुरू होने के बाद 12-13% तक बढ़ गया। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने दिल्ली में कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान ये बातें कही है।  

वित्त मंत्री ने कहा है कि प्रतिबंधों के दौर में तमाम देश रूसी कच्चा तेल और गैस की खरीदारी की जुगत में लगे हैं लेकिन ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। पर प्रधानमंत्री ने दूसरे देशों के साथ बढ़िया संबंध बनाए रखते हुए रूस से कच्चा तेल खरीदना सुनिश्चित किया है इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed