फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   nirav modi was planning to change his face by doing plastic surgery

गिरफ्तारी से बचने के लिए नीरव ने बनाया था चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी का प्लान

Fri, 22 Mar 2019 12:14 PM IST
sapna singla बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Fri, 22 Mar 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
nirav modi was planning to change his face by doing plastic surgery

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी अपनी गिरफ्तारी को रोकने के लिए पिछले 15 महीने से तैयारी कर रहा था। वो जांच एजेंसियों द्वारा पकड़े जाने से पहले प्लास्टिक सर्जरी के जरिए अपना चेहरा बदलना चाहता था। वो इसके बाद एक छोटे से राष्ट्र की नागरिकता भी लेना चाहता था। 

विज्ञापन

यूके में फिलहाल रहेगा नीरव

नीरव मोदी फिलहाल लंदन पुलिस की कस्टडी में रहेगा, जब तक भारत द्वारा दी गई प्रत्यपर्ण की अर्जी पर सुनवाई पूरी नहीं हो जाती है। नीरव और उसका मामा पीएनबी में 13,578 करोड़ रुपये के घोटाले में प्रमुख आरोपी हैं। 

विज्ञापन


बड़े वकीलों से ले रहा था सलाह

नीरव मोदी ब्रिटेन के कई नामी वकीलों से किसी तीसरे देश में बसने के बारे में सलाह ले रहा था। उसने इसके लिए ऑस्ट्रेलिया से 1750 किलोमीटर दूर पैसेफिक महासागर में स्थित वनुआतू नाम के द्वीप राष्ट्र को चुना था।

विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बसने के लिए सिंगापुर भी बात की थी, लेकिन वहां पर बात नहीं बनी। इसके अलावा पकड़े जाने के डर से वो अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी भी कराने जा रहा था, ताकि कोई उसको पहचान न सके। उसने उस वकील से भी सलाह ली थी जो फिलहाल विजय माल्या की तरफ से पैरवी कर रहा है। 

nirav modi was planning to change his face by doing plastic surgery

भारतीय एजेंसियों की लगातार थी नजर

पिछले साल जनवरी में भारत छोड़ने और फरवरी में घोटाला सामने आने के बाद से भारतीय एजेंसियां लगातार उसके मूवमेंट पर नजर बनाकर रखे हुई थीं। नीरव लगातार यूरोप, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका और अन्य देशों के चक्कर लगा रहा था। जांच एजेंसियां लगातार उसके वित्तीय लेनदेन, मीटिंग के बारे में भी जानकारी जुटा रहीं थीं। 

चोकसी जैसा चालाक नहीं है नीरव

नीरव अपने मामा मेहुल चोकसी जैसा चालाक नहीं है। मेहुल ने 2017 में ही एंटिगुआ की नागरिकता लेने के लिए आवेदन कर दिया था। रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद भी नीरव को लग रहा था कि भारत के बाहर उसका कुछ नहीं बिगड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed