फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nirav Modi, Vijay Mallya fled India as probe agencies did not arrest them at proper time: Court

PMLA: 'माल्या, नीरव मोदी और चोकसी इसलिए भागे क्योकि एजेंसियां पकड़ने में विफल रहीं', विशेष अदालत की टिप्पणी

Mon, 03 Jun 2024 01:51 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 03 Jun 2024 01:51 PM IST
सार

PMLA: अदालत ने 29 मई को धन शोधन के एक मामले में आरोपी व्योमेश शाह की उस याचिका को स्वीकार कर लिया था जिसमें उसने विदेश यात्रा के लिए अदालत से पूर्व अनुमति लेने की जमानत शर्त को वापस लेने का अनुरोध किया था। अब इस मामले में अदालत ने जांच एजेंसियों के खिलाफ बड़ी टिप्पणी की है।

विज्ञापन
Nirav Modi, Vijay Mallya fled India as probe agencies did not arrest them at proper time: Court
माल्या, चोकसी और नीरव मोदी। - फोटो : amarujala.com

विस्तार

मुंबई की एक विशेष अदालत ने हाल ही में कहा कि लाखों डॉलर के घोटालों में शामिल नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और विजय माल्या इसलिए देश से भागने में सफल रहे क्योंकि जांच एजेंसियां उन्हें उचित समय पर गिरफ्तार करने में विफल रहीं। विशेष न्यायाधीश एमजी देशपांडे ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत आरोपी की जमानत की शर्तों में बदलाव की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। अदालत ने 29 मई को धन शोधन के एक मामले में आरोपी व्योमेश शाह की उस याचिका को स्वीकार कर लिया था जिसमें उसने विदेश यात्रा के लिए अदालत से पूर्व अनुमति लेने की जमानत शर्त को वापस लेने का अनुरोध किया था। इस मामले में विस्तृत आदेश हाल ही में उपलब्ध कराया गया। 

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तर्क दिया था कि शाह के आवेदन को अनुमति देने से नीरव मोदी, विजय माल्या और मेहुल चोकसी जैसे मामलों का इजाफा होगा। जांच एजेंसी की दलील को खारिज करते हुए न्यायाधीश ने कहा, "मैंने इस दलील पर विचार किया और यह गौर करना जरूरी समझा कि ये सभी लोग इसलिए भाग गए क्योंकि संबंधित जांच एजेंसियां इन्हें उचित समय पर गिरफ्तार नहीं कर पाईं।" 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके विपरीत शाह समन के जवाब में अदालत में पेश हुए, जमानत हासिल की और कई बार विदेश यात्रा के लिए आवेदन किया। अदालत ने कहा कि शाह के मामले की तुलना नीरव मोदी, विजय माल्या, मेहुल चोकसी आदि के मामलों से नहीं की जा सकती। हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसका मामा मेहुल चोकसी पीएनबी घोटाले में मुख्य आरोपी हैं। नीरव मोदी फिलहाल ब्रिटेन में जेल की सजा काट रहा है जबकि उसके मामा एंटीगुआ में रहते हैं। माल्या इस समय ब्रिटेन में हैं और वह 900 करोड़ रुपये से अधिक के कथित ऋण धोखाधड़ी मामले में आरोपी हैं। जिसकी जांच ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed