फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   nine people out of ten are worry about not being able to save money for retirement, 63 percent said that health is important during retirement

सर्वे में दावा: देश में 10 में से नौ को सेवानिवृत्ति के लिए बचत न कर पाने की चिंता

Wed, 08 Dec 2021 05:40 AM IST
सुभाष कुमार बिजनेस डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 08 Dec 2021 05:40 AM IST
सार

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के एमडी-सीईओ प्रशांत त्रिपाठी व कार्वी इनसाइट की सीईओ सोनिया पाल ने कहा, सर्वे में 63% ने अच्छी सेहत को सेवानिवृत्ति के समय पहली प्राथमिकता बताया है।
 

विज्ञापन
nine people out of ten are worry about not being able to save money for retirement, 63 percent said that health is important during retirement
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

शहरी भारतीय अपनी सेवानिवृत्ति को लेकर काफी चिंतित हैं। एक सर्वे में दावा किया गया है कि शहरी भारतीयों का सेवानिवृत्ति सूचकांक 44 है, जिसका मतलब है कि 56% लोग समय पर सेवानिवृत्त होने के लिए तैयार ही नहीं हैं। देश के मेट्रो, टीयर-1 और 2 के 28 शहरों में किए सर्वे में खुलासा हुआ है कि 10 में से नौ भारतीयों को अपनी सेवानिवृत्ति के लिए बचत न कर पाने की चिंता है। उनका मानना है कि महामारी के बाद नौकरियों पर अनिश्चितता बढ़ती जा रही, जबकि महंगाई व अन्य खर्चों में भी लगातार इजाफा हो रहा।  

विज्ञापन


मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के एमडी-सीईओ प्रशांत त्रिपाठी व कार्वी इनसाइट की सीईओ सोनिया पाल ने कहा, सर्वे में 63% ने अच्छी सेहत को सेवानिवृत्ति के समय पहली प्राथमिकता बताया है। वहीं, 29% ने वित्तीय मदद व 8 फीसदी ने सामाजिक सहयोग को महत्व दिया है। अभी तीन में से एक भारतीय सेवानिवृत्त होना ही नहीं चाहता, 19% लोग 56-60 साल के बीच सेवानिवृत्ति चाहते हैं। 12% ने 60-65 साल में सेवानिवृत्ति की इच्छा जताई है। ब्यूरो
विज्ञापन


पश्चिमी क्षेत्र की तैयारी बेहतर
मेट्रो शहरों और पश्चिमी क्षेत्र के लोगों की सेवानिवृत्ति के लिए तैयारी बेहतर है, जबकि उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्र के लोग सबसे कम तैयार हैं। पश्चिमी क्षेत्र का सेवानिवृत्ति सूचकांक 49 है, जबकि पूर्वी क्षेत्र 45 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है। उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्र का सूचकांक 42 है। शहर के हिसाब से देखें तो मेट्रो के 100 में से 47 लोगों की तैयारी पुख्ता है, जबकि टीयर-2 के 44 व टीयर-1 के 43 फीसदी लोग ही तैयारी पूरी कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


47% लोग कर रहे निवेश
सर्वे के मुताबिक, 47 फीसदी शहरी नागरिक सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक रूप से स्वतंत्र रहने के लिए अभी से निवेश कर रहे हैं। 38 फीसदी लोग अपनी जीवनशैली को बनाए रखने के लिए निवेश कर रहे। निवेश करने वाले 70 फीसदी लोग सेवानिवृत्ति के बाद जरूरत की राशि को लेकर सजग हैं, जबकि 80 फीसदी ने इसके लिए पहले से तैयारी करने की बात कही है। चिंता की बात ये है कि 45 फीसदी लोगों ने सेवानिवृत्ति के बाद बच्चों पर आश्रित रहने की बात कही है। सर्वे में महज 24 फीसदी ने ही सेवानिवृत्ति के लिए बचत को जरूरी बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed