फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   nine companies in race for jewar airport project worth 16k crore rupees

जेवर हवाई अड्डाः 16 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट में नौ कंपनियों ने दिखाई रुचि

Tue, 16 Jul 2019 04:03 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 16 Jul 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
nine companies in race for jewar airport project worth 16k crore rupees

जेवर में बनने वाले दिल्ली-एनसीआर के दूसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए नौ कंपनियों ने बोली लगाने पर अपनी रुचि दिखाई है। इनमें से दो कंपनियां विदेशी है। बाकी सात कंपनियां में से कुछ कंपनियां पहले से ही देश के प्रमुख हवाई अड्डों का संचालन कर रही हैं। 

विज्ञापन

बोली लगाने के लिए लिया डॉक्यूमेंट

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक जेवर हवाई अड्डे पर इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने का प्रोजेक्ट 16 हजार करोड़ रुपये का है। इस प्रोजेक्ट को हासिल करने के लिए सोमवार को जीएमआर इंफ्रा, रिलायंस इंफ्रा, एलएंडटी, जीवीके ग्रुप, फेयरफैक्स इंडिया, एनआईआईएफ, पीएनसी इंफ्रास्ट्रक्चर, ज्यूरिख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और हांगकांग एडीपी ने बोली लगाने के लिए बिड्डिंग डॉक्यूमेंट को खरीदा हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों के मुताबिक इस प्री बिडिंग में भारतीय विमान प्राधिकरण ने भी हिस्सा लिया। 

विज्ञापन

पीपीपी मॉडल पर बनेगा एयरपोर्ट

प्रदेश सरकार इस हवाई अड्डे को पीपीपी मॉडल पर तैयार करेगी। एनआईएएल ने कहा कि जो भी कंपनी निविदा को हासिल करेगी, उसको 90 साल के लिए छूट दी जाएगी। वो कंपनी ही हवाई अड्डे का विकास, ऑपरेशन और मेंटिनेंस करेगी। इसके साथ ही उसी कंपनी को पार्किंग एरिया, रिटेल एरिया को विकसित करने का अधिकार मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

30 अक्तूबर आखिरी तारीख

एनआईएएल के अधिकारियों को उम्मीद है कि कई और कंपनियां भी इस हवाई अड्डे को बनाने के लिए आगे आएंगी। निविदा को जमा करने की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर है। 

जनवरी 2020 से शुरू होगा निर्माण

इस हवाई का निर्माण जनवरी 2020 से शुरू होगा। पहले चरण में 1334 हेक्टेयर जमीन पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। हवाई अड्डे के शुरू होने के बाद प्रत्येक वर्ष यह 1.20 करोड़ यात्रियों को ढो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed