फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   NFR Railway: Freight of Northeast Frontier Railway grew by 28% in Q1, benefited from improvement in terminator handling

NFR Railway: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की माल ढुलाई Q1 में 28% बढ़ी, टर्मिनल हैंडलिंग में सुधार का मिला फायदा 

Mon, 11 Jul 2022 02:08 PM IST
विवेक दास अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 11 Jul 2022 02:08 PM IST
सार

एनएफआर के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा है कि उसने जून, 2022 के दौरान 0.910 मीट्रिक टन माल की ढुलाई की है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7.9 प्रतिशत अधिक है। 
 

विज्ञापन
NFR Railway: Freight of Northeast Frontier Railway grew by 28% in Q1, benefited from improvement in terminator handling
एनएफआर रेलवे - फोटो : Social Media

विस्तार

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 2.979 मीट्रिक टन माल ढुलाई की है। 

विज्ञापन


एनएफआर के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा है कि उसने जून, 2022 के दौरान 0.910 मीट्रिक टन माल की ढुलाई की है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7.9 प्रतिशत अधिक है। 
विज्ञापन


जून महीने में कोयला और अन्य चीजों जैसे स्टोन चिप्स और आलू की ढुलाई में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वहीं, सीमेंट की लोडिंग 68.3, पेट्रोल ऑयल लुब्रिकेंट की लोडिंग 17.3 प्रतिशत, कंटेनर लोडिंग में 27.8 प्रतिशत जबकि अन्य कॉमोडिटीज की लोडिंग में 21.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएफआर के प्रवक्ता ने बताया है कि टर्मिनल हैंडलिंग सुविधाओं में सुधार, मेंटेनेंस के बढ़े हुए प्रयासों और सभी स्तरों पर निरंतर निगरानी के कारण गतिशीलता में सुधार के परिणामस्वरूप एनएफआर के माल लोडिंग में यह वृद्धि संभव हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed