फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   New Zealand can also use UPI for transactions discussion regarding business and tourism

UPI: लेनदेन के लिए न्यूजीलैंड भी कर सकता है यूपीआई का इस्तेमाल, व्यापार-पर्यटन को लेकर देनों देशों में चर्चा

Wed, 30 Aug 2023 06:07 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 30 Aug 2023 06:07 AM IST
सार

भारत ने हाल ही में न्यूजीलैंड को आम का निर्यात शुरू किया है। दोनों पक्षों ने कीवी फल सहित बागवानी, कृषि, दवा, प्रसंस्करण, भंडारण व परिवहन के क्षेत्र में संभावित तकनीकी सहयोग पर चर्चा की।

विज्ञापन
New Zealand can also use UPI for transactions discussion regarding business and tourism
UPI - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगापुर और अन्य देशों की तरह अब न्यूजीलैंड भी लेनदेन के लिए यूपीआई का इस्तेमाल कर सकता है। वह कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए भारत के साथ यूपीआई पर शुरुआती चर्चा कर रहा है। वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा, दोनों देशों के बीच व्यापार और पर्यटन के लिए न्यूजीलैंड में यूपीआई की शुरुआत पर विचार चल रहा है। दोनों देश न्यूजीलैंड से लकड़ी के लट्ठों के आयात की अनुमति देने के तरीकों पर भी विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार-निर्यात विकास मंत्री डेमियन ओ कॉनर के बीच द्विपक्षीय बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्रालय ने कहा, मंत्रियों ने यूपीआई प्रणाली के संबंध में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) व पेमेंट्स न्यूजीलैंड के बीच आरंभिक चर्चा का स्वागत किया। इस बात पर भी सहमति जताई कि दोनों पक्षों को इस मुद्दे पर विमर्श जारी रखना चाहिए।

विज्ञापन

दोनों नेता इस पर भी सहमत हुए कि न्यूजीलैंड में यूपीआई की शुरुआत से दोनों देशों के बीच व्यापार करना सुगम होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उधर, दोनों देशों में नागरिक उड्डयन में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर हुए। यूएई, भूटान,नेपाल पहले ही यूपीआई भुगतान प्रणाली को अपना चुके हैं। एनपीसीआई इंटरनेशनल अमेरिका, यूरोपीय देशों और पश्चिम एशिया में यूपीआई सेवाओं के विस्तार के लिए बातचीत कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत से 54.8 करोड़ डॉलर का निर्यात
मंत्रालय ने कहा, भारत ने हाल ही में न्यूजीलैंड को आम का निर्यात शुरू किया है। दोनों पक्षों ने कीवी फल सहित बागवानी, कृषि, दवा, प्रसंस्करण, भंडारण व परिवहन के क्षेत्र में संभावित तकनीकी सहयोग पर चर्चा की। न्यूजीलैंड को भारत का निर्यात 2021-22 के 48.76 करोड़ डॉलर से बढ़कर 2022-23 में 54.8 करोड़ डॉलर हो गया। आयात भी 2021-22 के 37.5 करोड़ डॉलर से बढ़कर 2022-23 में 47.8 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed