फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   New UK FM: Jeremy Hunt becomes UK's new finance minister, says - 'My predecessor made mistakes, so here I am

New UK FM: जेरेमी हंट ब्रिटेन के नए वित्त मंत्री बने, बोले- ‘मेरे पूर्ववर्ती ने गलतियां की, इसलिए मैं यहां'

Sat, 15 Oct 2022 06:15 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 15 Oct 2022 06:15 PM IST
सार

New UK FM: हंट पूर्व में कंजर्वेटिव पार्टी नेतृत्व के एक दावेदार रहे हैं, जिन्हें यूके सरकार में फिलहाल सबसे शक्तिशाली व्यक्ति करार दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ट्रस अपनी विश्वसनीयता को वापस पाने की लड़ाई लड़ रहीं हैं, ऐसे में हंट की भूमिका वर्तमान परिदृश्य में महत्वपूर्ण हो गई है।

विज्ञापन
New UK FM: Jeremy Hunt becomes UK's new finance minister, says - 'My predecessor made mistakes, so here I am
Jeremy Hunt

विस्तार

ब्रिटेन में जारी आर्थिक और राजनीतिक बवंडर को शांत करने के प्रयास में प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने अपने दोस्त क्वासी क्वार्टेंग को बर्खास्त करने के बाद जेरेमी हंट को वित्त मंत्रालय की कमान सौंप दी है। अपनी नियुक्ति के बाद शनिवार को नए वित्त मंत्री ने स्वीकार किया कि उनके पूर्ववर्ती से गलतियां हुईं है। नए वित्त मंत्री ने अपने पूर्ववर्ती जिन्होंने करों में कटौती की बात कही थी उन्हें पलटने के संकेत दिए हैं। 

विज्ञापन

हंट पूर्व में कंजर्वेटिव पार्टी नेतृत्व के एक दावेदार रहे हैं, जिन्हें यूके सरकार में फिलहाल सबसे शक्तिशाली व्यक्ति करार दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ट्रस अपनी विश्वसनीयता को वापस पाने की लड़ाई लड़ रहीं हैं, ऐसे में हंट की भूमिका वर्तमान परिदृश्य में महत्वपूर्ण हो गई है। नए वित्त मंत्री ने यह भी संकेत दिया है कि कठिन आर्थिक संकट से निपटने के लिए राज्य के सभी विभागों के खर्च में कटौती करनी होगी।

विज्ञापन

नए वित्त मंत्री ने स्वीकार किया है कि पिछले महीने के अंत में क्वार्टेंग की ओर से पेश किए गए मिनी-बजट में सबसे अधिक कमाई करने वालों के लिए करों की दर में 45 पेंस की कटौती के फैसले में खामियां थीं। वित्त मंत्री के कार्यालय की ओर से बिना किसी स्वतंत्र लागत के ही कर कटौती पैकेज की घोषणा की गई थी। मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस मामले में पहल की गई वह सही नहीं था और इसी कारण मैं यहां बैठा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed