फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Net Worth: Elon Musk lost as much as Mukesh Ambani earned in his entire life in a single year, know figures

Ambani Net Worth: मुकेश अंबानी ने जितना पूरे जीवन में कमाया, मस्क एक ही वर्ष में गंवा बैठे, जानें आंकड़े

Wed, 09 Nov 2022 07:49 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 09 Nov 2022 07:49 PM IST
सार

Mukesh Ambani Net Worth: भारत समेत एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी ने जितना पूरे जीवनकाल में कमाया है उससे अधिक एलन मस्क ने सिर्फ इस वर्ष गंवा दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक इस वर्ष मस्क की संपत्ति 90.8 अरब डॉलर कम हुई है। जबकि इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति ही 90 अरब डॉलर है। 

विज्ञापन
Net Worth: Elon Musk lost as much as Mukesh Ambani earned in his entire life in a single year, know figures
Elon Musk - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में ट्विटर का टेकओवर करने वाले दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क दौलत गंवाने के मामले में भी नंबर वन पर ही हैं। फिलहाल यह यह स्थान उन्होंने मेटा सीईओ मार्क जकरबर्ग को पछाड़ कर हासिल कर ली है। ट्विटर के नए मुखिया एलन मस्क की दौलत में इस वर्ष अब तक 90.8 अरब डॉलर यानी भारतीय रुपयों में करीब 14,67,800 करोड़ रुपये की कमी आई है। वहीं इस दौरान जकरबर्ग की संपत्ति 88.2 अरब डॉलर घटी है।

विज्ञापन

भारत समेत एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी ने जितना पूरे जीवनकाल में कमाया है उससे अधिक एलन मस्क ने सिर्फ इस वर्ष गंवा दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक इस वर्ष मस्क की संपत्ति 90.8 अरब डॉलर कम हुई है। जबकि इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति ही 90 अरब डॉलर है। 

विज्ञापन

इस वर्ष अपनी संपत्ति गंवाने वालों में फेसबुक के मालिक मार्क जकरबर्ग भी हैं। उन्होंने इस वर्ष अब तक 88.2 अरब डॉलर की संपत्ति गंवा दी है। तीसरे नंबर पर अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस हैं। उन्हें इस वर्ष 79.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमाई में भारतीय अरबपति अदाणी सबसे अव्वल 

दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों में शामिल भारत के उद्योगपति गौतम अदाणी की संपत्ति में इस वर्ष में 59.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। उनके पास 136 अरब डॉलर की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर जेफ बेजोस का नाम है। उनकी संपत्ति में बीते एक वर्ष के दौरान 29.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इनके पास 32.9 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह दुनया के अमीरों की लिस्ट में 31वें नंबर पर काबिज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed