{"_id":"64ac13f99492bd9ac106bea3","slug":"net-direct-tax-collection-grows-16-per-cent-to-rs-4-75-lakh-crore-so-far-this-fiscal-income-tax-department-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tax Collection: शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में इजाफा, 16 प्रतिशत बढ़कर 4.75 लाख करोड़ रुपये हुआ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Tax Collection: शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में इजाफा, 16 प्रतिशत बढ़कर 4.75 लाख करोड़ रुपये हुआ
Mon, 10 Jul 2023 07:51 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 10 Jul 2023 07:51 PM IST
सार
Tax Collection: शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में इजाफा, 16 प्रतिशत बढ़कर 4.75 लाख करोड़ रुपये हुआ
विज्ञापन
शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह
- फोटो : Istock
विस्तार
शुद्ध रूप से प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में अब तक 16 प्रतिशत बढ़कर 4.75 लाख करोड़ रुपये रहा। आयकर विभाग ने सोमवार को एक बयान में बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक प्रत्यक्ष कर संग्रह कुल बजट अनुमान के 26.05 फीसदी पर पहुंच गया है। इसमें आयकर और कंपनी कर शामिल हैं। कर वापसी के बाद प्रत्यक्ष कर संग्रह 4.75 लाख करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल इसी अवधि में शुद्ध कर संग्रह के मुकाबले 15.87 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
42,000 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए
मंत्रालय के मुताबिक, रिफंड की बात करें तो इस साल एक अप्रैल से नौ जुलाई के दौरान 42,000 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए। यह पिछले साल इसी अवधि में हुई कर वापसी के मुकाबले 2.55 फीसदी अधिक है। सकल रूप से प्रत्यक्ष कर संग्रह 14.65 प्रतिशत बढ़कर 5.17 लाख करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
प्रत्यक्ष कर संग्रह 18.23 लाख करोड़ रहने का अनुमान
वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में प्रत्यक्ष कर संग्रह 18.23 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। यह वित्त वर्ष 2022-23 के 16.61 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.75 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन